अपनी बुराइयों को छोड़ते हुए गायत्री उपासना का संकल्प 

लखनऊ के जानकीपुरम में विराट गायत्री महायज्ञ संपन्न

क्राइम रिव्यू
 
लखनऊ। जानकीपुरम के सेक्टर-जी स्थित वृंदावन वाटिका पार्क में सोमवार को एक विराट गायत्री महायज्ञ गायत्री शक्तिपीठ कुर्सी रोड के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। इस यज्ञ में उपस्थित जनसमूह ने अपनी बुराइयों को छोड़ते हुए गायत्री उपासना के लिए संकल्प लिया।
गायत्री महायज्ञ से पूर्व महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली।
इस मौके पर गायत्री परिवार मंडली की ओर से संगीतमयी प्रवचन किया गया। प्रवचनकर्ताओं के संगीतमयी प्रवचन से श्रोता मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस दौरान गायत्री परिवार के डॉ एपी शुक्ला ने कहा कि आत्मविश्वास के जगृत होते ही मनुष्य में दिव्य शक्ति प्रवाहित हो जाती है। जिसके बल पर ऊंचे से ऊंचे पर्वत को लांघ जा सकता है और गहरे से गहरे समुद्र को बांधा जा सकता है।

मनुष्य में आत्मविश्वास नित्य सूर्य आराधना व गायत्री मंत्र के जाप से संभव है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यज्ञ करने से सुख शांति आती है और सभी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। यज्ञ स्वास्थ्य के लिए भी लाभदायक होता है। उन्होंने बताया कि यज्ञ के लिए आग जलाई जाती है और उसमें हवन सामग्री के साथ ही घी डाला जाता है। इससे आपके आस पास जितने भी आर्गेनिक मटेरियल होते हैं वे नष्ट हो जाते हैं जो आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। इस मौके पर भाजपा युवा मोर्चा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपक मिश्रा, विजय सिंह, केएस रावत, बीके श्रीवास्तव आदि आयोजन में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!