कोरोना आपदा से पीड़ित नागरिकों के बचाव एवं राहत पहुंचाने के लिए आगे आया संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना महामारी के कहर को देखते हुए संगठन के पदाधिकारियों से फोन पर संपर्क कर अपील की है यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति बेसहारा व परेशान है और उसे मदद की जरूरत है तो उसकी हर संभव मदद जरूर करेंl आप को घर के बाहर भी नहीं निकलना है अपने आप को सुरक्षित रखते हुए फोन के माध्यम से पीड़ित व्यक्ति की मदद संगठन के सहयोग से कर सकते हैं। आपको किसी प्रकार घबराने व डरने की बिल्कुल जरूरत नहीं है। संगठन की पहली कोशिश होगी कि प्रशासन को सूचना देकर उसकी मदद कराई जाए। यदि प्रशासन से उसकी मदद नहीं हो पाता है तो उसके मदद के लिए संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल पूर्ण रूप से कोशिश करेगा। संगठन के सहयोगी पदाधिकारी गण संरक्षक सूर्य नारायण तिवारी ,राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत पांडे, राष्ट्रीय महासचिव नीलेश सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यासिर सिद्दीकी, राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल, प्रदेश अध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष लक्ष्मी प्रकाश दीक्षित प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा प्रदेश उपाध्यक्ष शिव कुमार पाल प्रदेश महासचिव बब्बू पांडे प्रदेश सलाहकार राम तिवारी प्रदेश सलाहकार अतुल श्रीवास्तव प्रदेश सलाहकार अमित तिवारी प्रदेश सचिव प्रमोद मिश्रा प्रदेश संगठन सचिव दीपेश सिंघल प्रदेश मंत्री हेमंत सिंह युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निखिलेश यादव प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुनील सिंह प्रदेश अध्यक्ष पीडी अब्दुल हलीम प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ रेनू शर्मा प्रदेश अध्यक्ष चिकित्सा प्रकोष्ठ डॉ विनोद प्रदेश महासचिव युवा प्रकोष्ठ अभिषेक अग्रवाल संरक्षक रवी मोहन श्रीवास्तव लखनऊ मंडल प्रभारी वेदरतन सिंह लखनऊ जिला प्रभारी श्याम बहादुर सिंह लखनऊ नगर प्रभारी अनिल गुप्ता युवा प्रकोष्ठ लखनऊ नगर अध्यक्ष अर्पित मिश्रा इत्यादि पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से मदद करने की बात कही l राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने सभी पदाधिकारियों से यह भी कहा कि यदि आप लोगों में से किसी भी समय किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत हो तो मेरे इस मोबाइल नंबर 9455385511पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!