कोरोना : लखनऊ के सरगम अपार्टमेंट में स्वास्थ्य विभाग ने की टेस्टिंग व दवा वितरित

लखनऊ जनकल्याण महासमिति उपाध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा ACM 7 शैलेन्द्र सिंह से स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजने का किया था अनुरोध

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। कोविड-19 के फैलते संक्रमण की भयाभय स्थिति को देखते हुए लखनऊ जनकल्याण महासमिति उपाध्यक्ष विवेक शर्मा द्वारा ACM 7 शैलेन्द्र सिंह से वार्ता कर सरगम अपार्टमेंट, जानकीपुरम विस्तार में स्वास्थ्य विभाग की टीम को भेजने का अनुरोध किया गया।

जिसके बाद ACM 7 शैलेन्द्र सिंह के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गुडम्बा से डॉ अशोक गुप्ता की टीम सरगम अपार्टमेंट पहुंची। टीम ने टेस्टिंग करने व संक्रमित व्यक्तियों को दवा वितरण किया। इस दौरान ACM 7 शैलेन्द्र सिंह व लखनऊ जनकल्याण महासमिति उपाध्यक्ष विवेक शर्मा एवं सरगम अपार्टमेंट के सचिव हेमंत गिरी, कालिंदी रस्तोगी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!