नवचेतना केन्द्र में गायत्री परिवार का सम्पूर्ण वांग्मय किया गया स्थापित

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर, इंदिरा नगर के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत साउथ सिटी स्थित ‘नव चेतना केन्द्र में गायत्री परिवार के संस्थापक युगऋषि पं.श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा रचित सम्पूर्ण 79 खण्डों का वांड़मय साहित्य की स्थापित किया गया। यह वाङ्मय साहित्यकार डॉ. जनक किशोर ने अपने पूर्वजों की स्मृति में भेंट किया।

इस अवसर पर वाङ्मय स्थापना अभियान के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने कहा कि विचार क्रांति अभियान इस युग की नितांत आवश्यकता है ,क्योंकि ऋषि का साहित्य से समाज के विचारों को बदला जा सकता है। प्रत्येक गायत्री परिजनों को जनमानस में सद्ज्ञान का प्रकाश समाज में पहुँचाने का प्रयास किया जाना चाहिये। ऋषि साहित्य का स्वाध्याय तथा उससे लाभ उठाने का अवसर साउथ सिटी के निवासियों को मिलेगा।

साउस सिटी में उपरोक्त केन्द्र में पुस्तकालय, सभागार में नित्य प्रतिदिन यज्ञ होता है। निर्मला पाण्डेय केन्द्र के केन्द्र-प्रभारी हैं। केन्द्र सुचारू रूप से संचालित है, हम आशा करते हैं कि यह ऋषि का वाङ्मय साहित्य क्षेत्र के लोगों को प्रेरणा प्रकाश देगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!