परशुराम जयंती पर ब्राह्मणों का राजनैतिक शक्ति बनने का किया आह्वान, अवकाश की उठी मांग

राष्ट्रीय युवजन ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान श्रीपरशुराम जयंती भक्तिभाव से मनाई गई

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। राष्ट्रीय युवजन ब्राह्मण सभा की ओर से भगवान श्रीपरशुराम जयंती आज यानि 14 मई को भक्तिभाव से मनाई गई. कोरोना संकट के कारण जयंती समारोह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जूम और फेसबुक पर ऑनलाइन हुआ। कार्यक्रम में अध्यक्षता निरजंन पीठाधीश्वर आचार्य महामण्डलेश्वर कैलाशानन्द गिरि ने की।

दीप प्रज्ज्वलित करने का किया आवाह्न

उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम ने आततायियों का अंत किया। कार्यक्रम के शुरुआत में लोगों से आवाह्न किया कि वे अपने अपने घरों में भी दीप प्रज्ज्वलित करें। इससे पहले भगवान को पुष्प अर्पित करने के बाद प्रथम देव गणेश की वंदना इंडियन आइडल फेम आकाश दुबे ने की। राष्ट्रीय ब्राह्मण युवजन सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भृगुवंशी आशुतोष पांडेय ने कहा कि वर्तमान कोरोना का काल चुनौतिपूर्ण है ऐेसे में ब्राह्मण समाज अपने दायित्वों का निर्वाह निष्ठापूर्वक करें वहीं समाज भी उन्हें पूरा सम्मान दे। उन्होंने परशुराम जयंती पर राष्ट्रीय अवकाश की मां भी उठाई।

भगवान परशुराम पितृ और मातृ दोनों भक्त थे

मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम सम्बंधी भ्रमों को दूर करने की आवश्यकता है। वह पितृ और मातृ दोनों के भक्त थे। अति विशिष्ट अतिथि यूपी के कानून मंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि भगवान परशुराम ने क्षत्रियों का नहीं बल्कि धर्मविरुद्ध कार्य करने वालों का अंत किया था। वास्तव में भगवान परशुराम ने धर्म की स्थापना के लिए कार्य किया।

राष्ट्रीय अवकाश की उठी मांग

मुख्य प्रवक्ता लंदन से आमंत्रित वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के चेयरमेन डॉ.दिवाकर शुक्ल ने परशुराम जयंती पर अवकाश की राष्ट्रीय मांग को मुखरित किया जाए। विशिष्ट अतिथि सांसद और लोकप्रिय गायक अभिनेता मनोज तिवारी ने कहा कि उनका विवाह भी अक्षय तृतीया को हुआ था। जल्द ही वह परशुराम जी पर बना रहे फिल्म भी पूरी करना चाहेंगे। उन्होंने बताया कि वास्तव में परशुराम न्याय के भगवान है।इस अवसर पर उन्होंने ‘हिन्दु संस्कृति के वट विशाल’ कविता का पाठ भी किया।

परशुराम ने शस्त्र का जवाब शस्त्र से दिया

अतिथि वक्ता चितौड़गढ़ राजस्थान से सांसद चन्द्र प्रकाश ने बताया भगवान परशुराम ने शास्त्र का जवाब शास्त्र और शस्त्र का शस्त्र से प्रतिउत्तर दिया। विशिष्ट अतिथि रोहतक हरियाणा के सांसद डॉ.अरविंद शर्मा ने ब्राह्मण समाज को राजनैतिक शक्ति बनने का आवाह्न किया। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के मार्ग का अनुसरण कर ब्राह्मणों को अन्याय के विरुद्ध संगठित होने की आवश्यकता है।

यह स्वयं सिद्ध मुहूर्त है

हरियाणा के पूर्व शिक्षा मंत्री हरियाणा सरकार रामविलास शर्मा ने कहा कि परशुराम जयंती अक्षय तृतीया स्वंय सिद्ध मुहूर्त है। ऐसे मांगलिक दिन को वह नमन् करते हैं। सभा के यूपी महामंत्री हिमांशु पाण्डेय, तृप्ति दुबे, राष्ट्रीय महामंत्री मुकेश पाठक ने समारोह का संचालन किया।

अंत मे अपने धन्यवाद संबोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष महिला मोर्चा नम्रता पाठक ने सभी 24 राज्यों के जनरल, महिला, चिकित्सा विधि प्रकोष्ठ के अध्यक्ष वह समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से धन्यवाद दिया।

इन लोगों ने भी लिया भाग

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉ.विनोद तिवारी, सीपी मिश्रा (पूर्व विधायक), नितिन चतुर्वेदी , सत्येंद्र कुमार उपाध्याय , शिवम शर्मा , सिद्धार्थ अवस्थी, इंदुकुमार पाठक , धीरज दुबे ), विजय शुक्ला , संध्या त्रिपाठी , पंडित पवन आचार्य, अतितानन्द त्रिपाठी, विनीत भारद्वाज, अतुल पांडेय, निधि वशिष्ठ, गौरव मिश्रा, रेखा दुबे , अनीता शर्मा, कंचन शर्मा, अशोक पाठक, माधेश्वर शर्मा, जयेंद्र कन्हैया लाल, वरुण पाठक, राजेश मिश्रा, धीरेंद्र नाथ उपाध्याय, हिमाचल नारेश शर्मा, दीपक गौड़, विमलकुमार सतप्ती अभय तिवारी, सूरज शर्मा, सुनील किमोठी, प्रतीक त्रिपाठी, विवेक कौशिक, गौरव मिश्रा सहित 24 राज्यो के अध्यक्ष महामंत्री अन्य पदाधिकारियों मौजूद रहे ।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!