पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने तिरुपति एयरपोर्ट से हिरासत में लिया

चुनाव प्रचार और पार्टी नेताओं से मिलने के लिए जा रहे थे चित्तूर

तेलगु देशम पार्टी (TDP) के नेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू को पुलिस ने तिरुपति एयरपोर्ट से हिरासत में ले लिया। जिसके बाद वो एयरपोर्ट पर ही धरने पर बैठ गए। बता दें, नायडू चुनाव प्रचार और पार्टी नेताओं से मिलने के लिए चित्तूर जा रहे थे।

चंद्रबाबू नायडू को रोकने के बाद पुलिस ने दावा किया है कि चुनाव प्रचार की वजह से कोरोना महामारी संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है। इन सब कारणों की वजह से ही उन्हें हिरासत में लिया गया।

पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने के बाद, नायडू ने ट्वीट करते हुए कहा कि, वो सत्ताधारी पार्टी के ‘भय से प्रेरित, राज्य प्रायोजित प्रतिशोध’ से चुप नहीं रह सकते। वहीं चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि, ‘हम इन सब चीजों से रुकने वाले नहीं हैं। हम चुप नहीं बैठेंगे। आपके बदले की भावना हमें अपने लोगों से मिलने से नहीं रोक सकती है।’

पार्टी ने दावा किया है कि चुनाव आयोग से जिले का दौरा करने की अनुमति के बावजूद नायडू को अवैध रूप से हिरासत में लिया गया था। टीडीपी प्रमुख कथित तौर पर झूठे मामलों, अपहरण और नगर परिषद चुनावों में पार्टी के नेताओं को धमकियों के कारण चित्तूर का दौरा कर रहे थे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!