प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट ने राजधानी सहित अन्य जिलों में पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ अभियान चलाया

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तुलसी, नीम, गुड़हल, सदाबहार के पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया

क्राइम रिव्यू

 लखनऊ । पर्यावरण की सुरक्षा और संरक्षण के लिए कृत संकल्प संस्था प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों में ‘पेड़ लगाओ प्रकृति  बचाओ’ अभियान चलाया गया।

‘पेड़ लगाओ प्रकृति बचाओ अभियान के तहत आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपाध्यक्ष एन बी सिंह, संस्कृति सचिव प्रिया पाल, पवन पाल सहित अन्य संस्था के पदाधिकारियों-सदस्यों सहित स्थानीय निवासियों ने लखनऊ आशियाना स्थित पार्क में छायादार और औषधीय पौधों पीपल, नीम, बरगद, जामुन, तुलसी, गुड़हल, अमलतास के पौधों का रोपण कर पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।

वहीं दूसरी ओर इस अभियान के तहत विनोद कुमार सिंह और संस्था के पदाधिकारियों की अगुवाई में राजधानी सहित प्रदेश के अन्य जिलों जौनपुर, आजमगढ़, मऊ, गोरखपुर, फैजाबाद, सीतापुर, उन्नाव, कानपुर, बरेली सहित अन्य जिलों में लोगों कोविश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तुलसी, नीम, गुड़हल, सदाबहार के पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इसके अलावा लोगों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने, उनका संरक्षण करने का भी संकल्प दिलाया गया। इस अभियान के मुखिया विनोद कुमार सिंह ने लोगों से अपील की, कि वह अपने घरों के आस-पास स्थित पार्क और खाली जगहों पर अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाकर प्रदूषण को दूषित होने से बचाएं। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह बेहतर स्वास्थ्य के लिए ज्यादा से ज्यादा पैदल और साइकिल से चलें ताकि उनका स्वास्थ्य ठीक रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!