बुखार से पीड़ित वृद्धा की हुई मौत, कुत्ते ने नोच डाला शव

-भरतनगर की घटना, बदबू आने पर हुई जानकारी 
लखनऊ। फैजुल्लागंज के भरत नगर में एक घर मे अकेली रह रही वृद्धा की मौत हो गई। पालतू कुत्ते ने उसके शव को नोच डाला। बदबू आने पर लोगों को जानकारी हो सकी। कोरोना संक्रमण से मौत होने की आशंका से कोई मदद में नहीं आया। सूचना पर पहुंची नगर निगम के टीम ने शव का अंतिम संस्कार कराया।
 बाल महिला सेवा संगठन के संतोष त्रिपाठी ने बताया  कि भरत नगर में रहने वाली 60 वर्षीय बुजुर्ग महिला कई दिनों से बुखार से पीड़ित थी। महिला के घर किराये पर रहने वाली युवती अपने गांव वोट डालने गयी थी। बुधवार को लौटी तो बुजुर्ग के घर से कुछ बदबू महसूस हुई। उसने वृद्धा के कमरे में झांका तो भीतर महिला मृत पड़ी थी। उसने आस-पास के लोगों को बताया तो कोरोना के कारण कोई कमरे में नहीं गया। लोगों ने पुलिस व नगर निगम को इसकी सूचना दी। नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला और उसका दाह संस्कार किया। बताया जा रहा है कि पालतू कुत्ते ने शव का एक हाथ खा लिया था। स्थानीय लोगों के मुताबिक फैजुल्लाग में बीते दिनों बुखार से 50 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!