लखनऊ : नई दिल्ली के राम कृष्ण मठ की तर्ज पर बने पंडाल में माँ दुर्गा के दर्शन कर सकेंगे भक्त

जानकीपुरम सेक्टर एफ के दुर्गा पूजा पार्क  में दुर्गोत्सव का शुभारम्भ 10 अक्टूबर से

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। उत्सव संस्था की ओर से जानकीपुरम सेक्टर एफ स्थित दुर्गा पूजा पार्क में आयोजित दुर्गोत्सव में आने वाले भक्त इस बार पंडाल में नई दिल्ली के रामकृष्ण मठ के भव्य रूप का दर्शन कर सकेंगे। पंडाल को कोलकाता के वरिष्ठ आर्किटेक्ट निरमय अपने 50 सदस्यों के साथ मिलकर तैयार कर रहे हैं। 10 अक्टूबर को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, कानून एवं न्याय मंत्री बृजेश पाठक व क्षेत्रीय विधायक डॉ नीरज बोरा की उपस्थिति में दुर्गात्सव का विधिवत शुभारंभ होगा।

बुधवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में उत्सव संस्था के चेयरपर्सन सौरभ बंदोपाध्याय व  महामंत्री राकेश पाण्डेय ने बताया कि वर्ष 1995 से अनवरत शारदीय नवरात्र में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। माँ की प्रतिमा का निर्माण मिदनापुर, पश्चिम बंगाल के पुरस्कृत मूर्तिकार निरमय द्वारा किया जा रहा है। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए मां दुर्गा समेटर सभी मूर्तियां इक्रो फ्रेंडली है। 3600 वर्ग फिट एरिया में तैयार हो रहे पंडाल की ऊंचाई 65 फिट है। संस्था के अध्यक्ष बीएन मिश्रा ने बताया कि इस वर्ष यह पूजा करोना योद्धाओं को समर्पित की जा रही है। सरकार द्वारा जारी कोविड प्रोटोकॉल का अक्षरशः पालन करते हुए श्रद्धालुओं के आगमन व निकास का रास्ता अलग अलग होगा। साधारण दर्शन के समय 50 व आरती के समय 100 भक्तों को ही प्रवेश दिया जाएगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन नहीं होगा। प्रसाद के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। इस मौके पर संस्था के उपाध्यक्ष हरे राम राय, अनिल गोविल, एसपी पाण्डेय, ज्वाइंट सेक्रेटरी प्रकाश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अजय श्रीवास्तव समेत अन्य सदस्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!