लखनऊ : सदर गुरुद्वारा में आरटीपीसीआर नि:शुल्क जांच सेवा शुरू. आक्सीजन, लंगर व शव वाहन सेवा भी

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। गुरुद्वारा, सदर में आरटीपीसीआर जांच शिविर शुरू किया गया है। इसके अलावा गुरुद्वारे से आक्सीजन सेवा, लंगर सेवा और शव वाहन सेवा पहले से ही शुरू है। यह जानकारी सदर गुरुद्वारा के
अध्य्क्ष स हरपाल सिंह जग्गी ने दी।

अर्बन हेल्थ क्लिनिक दे रहा सेवाएं

अध्यक्ष श्री जग्गी ने बताया कि गुरूद्वरा, सदर और लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी , नाका के सहयोग से गुरुद्वारा साहिब में नि:शुल्क आरटीपीसीआर जांच शिविर शुरू किया गया है। इस काम में अर्बन हेल्थ क्लिनिक की ओर से सेवाएं दी जा रही हैं।

सुबह 9:30 से अपराह्न 3 बजे तक करा सकते हैं जांच

श्री जग्गी ने बताया कि कोई भी अपनी आरटीपीसीआर जांच गुरुद्वारे में आयोजित शिविर में आकर करवा सकता है। शिविर का समय सुबह 9.30 से अपराह्न 3 बजे   तक है.कोई भी  व्यक्ति अपना आधार कार्ड ला कर सेवा का लाभ उठा सकता है।

ये सेवाएं पहले से मुफ्त दी जा रही हैं

उन्होंने ने बताया कि कोविड महामारी से ग्रस्त शहर वासियों के  लिए  लंगर सेवा ,  शव वाहन सेवा ऑक्सीजन सेवा व नि: शुल्क चिकित्सक परामर्श सेवा निरंतर  चल रही है।

सेवाओं   के हेल्प लाइन, इन पर कर सकते हैं फोन

आरटीपीसीआर जांच

आरटीपीसीआर जांच के लिए हरपाल सिंह जग्गी के नंबर 7607188882 तेजपाल सिंह+91 7523 041 444 पर फोन कर सकते हैं।

लंगर सेवा

कोविड मरीजों के भोजन के लिए.स. सतपाल सिंह मीत+919335933633 , नवालजीत सिंह 09565055055,  परमजीत जीत सिंह लाली+919936469199  नरिंदर सिंह छाबड़ा+919161545555 के नंबर पर फोन कर सकते हैं।

कोविड शव वाहन सेवा

कोविड शव सेवा के हरपाल सिंह जग्गी के 7607188882,बलबीर सिंह मान +91 96511 33333  के फोन पर सेवा प्राप्त कर सकते हैं।

आक्सीजन सेवा

ऑक्सीजन सेवा के लिए अशोक जुनेजा के नंबर  +91 92356 96969 , नरिंदर सिंह छाबडा+919161545555 व आनंद सिंह के नंबर 9119781699 पर फोन कर सकते हैं।

सभी सेवाएं पूर्णतः नि:शुल्क है

सदर गुरुद्वारा अध्यक्ष श्री जग्गी ने बताया कि         सभी सेवायें पूर्णतः निःशुल्क है। उन्होंने जानकारी दी कि शीध्र ही गुरुद्वारे में ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर ,बेड की भी व्ययस्था की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!