विधानसभा ड्यूटी पर तैनात दरोगा ने खुद को गोली से उड़ाया

पास से मिले सुसाइड नोट में उसने बीमारी से परेशान होने की लिखी बात

 

लखनऊः उत्तर प्रदेश विधानसभा के पास दरोगा निर्मल चौबे ने खुद की सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। बंथरा थाने में तैनात दरोगा की विधानसभा पर ही ड्यूटी लगी थी। पुलिस को उनके पास से मुख्यमंत्री को संबोधित सुसाइड नोट मिला है। जिसमे उसने खुद की दिमागीय हालत ठीक न होने का जिक्र किया है। साथ ही मुख्यमंत्री से यह भी अनुरोध किया है कि उसके मरने के बाद बच्चों का ख्याल रखा जाए।

बाइट: कमिश्नर डीके ठाकुर

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा गेट नंबर 7 के पास अचानक गोली चलने से हड़कंप मच गया। जहां पार्किंग में सर्विस रिवॉल्वर से दरोगा ने खुद को गोली मार ली। घायल दरोगा को सिविल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। वहीं इस कांड के बाद स्थल पर बड़ी संख्या में पुलिस बल जुट गई है। बताया जा रहा है कि वह बनारस के रहने वाले थे चिनहट में उनका मकान था। इसके साथ ही दरोगा की दिमागी हालत ठीक नहीं थी, उनका इलाज चल रहा था। मिल रही सूचना के मुताबिक दरोगा के पास से सुसाइट नोट बरामद किया गया। घटना की जानकारी मिलते ही संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था नवीन अरोड़ा सिविल हॉस्पिटल पहुंचे।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!