संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने करीब 300 जरूरतमंदों को राशन वितरित किया

संगठन के सभी इकाइयों के अध्यक्ष जरूरतमंद व्यापारियो की मदद करे : अंजनी पांडे

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल द्वारा शनिवार को कपूरथला साईं मंदिर पर करीब 300 जरूरतमंदों को राशन व दवा का वितरण किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजीत पांडे, प्रदेश राष्ट्रीय सचिव सौरभ गोयल, उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश सलाहकार राम तिवारी, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष निखिलेश यादव, प्रदेश सचिव प्रमोद मिश्रा, प्रदेश मंत्री हेमंत सिंह, अश्वनी कुमार पांडे, लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप कुमार जयसवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष सुनील जैन, संगठन मंत्री गौरव मिश्रा, उपाध्यक्ष उमेश रस्तोगी, मीडिया प्रभारी अंकेश सिंह चौहान कपूरथला इकाई के समस्त पदाधिकारी गण उपस्थित रहे। राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने कहा है कि संगठन से जुड़े सभी इकाई के अध्यक्षों से अपील की की वह अपनी कार्यकारिणी के साथ मिलकर जरूरतमंद व्यापारी का सहयोग करें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी व प्रदेश कार्यकारिणी भी आपके सहयोग के लिए आपके साथ खड़ी है। लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल ने कहा संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल जरूरतमंदों के लिए आपकी सेवा में हमेशा उपस्थित रहेगा। यदि शासन प्रशासन की भी कहीं आवश्यकता पड़ती है तो उसके लिए भी संगठन पीछे नहीं रहेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!