सीमैप में लैब टू लैंड आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन

इंडिया इंटरनेश्नल सांइस फेस्टीवल 2021 के अंतर्गत हुआ आयोजन

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। किसानों की आय में वैज्ञानिक सहायता से बढ़ोत्तरी करने के उद्देश्य सीमैप में इंडिया इंटरनेश्नल सांइस फेस्टीवल 2021 के अंतर्गत एक आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सीमैप तथा एनबीआरआई के वैज्ञानिक, विभा के प्रतिनिधि तथा लखनऊ एवं उसके आसपास के जनपद के 65 किसानों ने भाग लिया।
कार्यक्रम का स्वागत भाषण में सीमैप के निदेशक डॉ प्रबोध कुमार त्रिवेदी द्वारा सभी किसानो का अभिनंदन किया गया। उन्होंने उपस्थित किसानों को औषद्यीय एवं सुगन्ध पौधों की खेती से आय से कैसे बढ़ोतरी की जा सकती है, उस पर विस्तार पूर्वक चर्चा की। कार्यक्रम में ई. श्रेयांस मंडल द्वारा इंडिया इंटरनेश्नल सांइस फेस्टीवल 2021 के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। उन्होंने किस प्रकार से विज्ञान भारती आम जनमानस को विज्ञान से जोड़ रही है उस पर भी प्रकाश डाला।
प्रो सरोज कुमार बारिक, अध्यक्ष विज्ञान भारती अवध प्रांत ने अपने संबोधन में किसानों की आय को 2022 तक दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिकों द्वारा  किये जा रहे प्रयासों को बताया। एनबीआरआई मुख्य वैज्ञानिक
डॉ एसके तिवारी ने फूलों की खेती से किसानों की आय में बढ़ोतरी के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन डॉ अनिरवल पाल द्वारा किया गया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!