सृष्टि अपार्टमेंट में मनाया गया बाल दिवस, बच्चों ने की जमकर मस्ती

सृष्टि अपार्टमेंट रेजिडेंट एसोसिएशन व पिट्टर पैटर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट परिसर में स्केचिंग, आलेख,, चित्रकला, दौड़, म्यूजिकल चेयर, कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। बाल दिवस के उपलक्ष्य में सृष्टि अपार्टमेंट रेजिडेंट एसोसिएशन व पिट्टर पैटर स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में कुर्सी रोड स्थित अपार्टमेंट परिसर में स्केचिंग, आलेख,, चित्रकला, दौड़, म्यूजिकल चेयर, कविता आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिताओं में अपार्टमेंट के बच्चों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन पर बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सृष्टि अपार्टमेंट रेजिडेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष डीवी सिंह, सचिव विवेक शर्मा व पिट्टर पैटर स्कूल की डायरेक्टर/प्रिंसिपल श्रीमती रीता त्यागी एवं प्रतिभा सिंह ने चाचा नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण करके उनके जीवन से जुड़े प्रसंग सुनाए। इसके बाद बच्चों की बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। प्रतियोगिता में बच्चों के बीच जमकर जोर आजमाइश हुई। जिसमें नव्या, भव्या, कियांश, कुशाग्र, अविष्का, अनिश, वान्या, पीहू, पाखी, सौम्या, निष्ठा, तान्या, अंशिका, श्रव्या, आरु, विराट, अमन, नमन, आल्या, खुशी, आरुषि, श्रेया, खुशी आदि अन्य बच्चों ने प्रतिभाग किया। बच्चों के साथ स्थानीय निवासी महिलाओं ने भी खूब मस्ती की। अतिथियों द्वारा विजयी प्रतिभागियों व अन्य बच्चों को पुरुस्कार व सर्टिफिकेट वितरित किए। कार्यक्रम में कमलेश शर्मा, डॉ डी.यु.बाबनकुले, सैफ खान, मनोज गुप्ता, ध्रुव मौर्य, सुधाकर श्रीवास्तव आदि ने विशेष सहयोग दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!