अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस : 40 महिलाओं का हुआ सम्मान

सर्वजन कल्याण एसोसिएशन द्वारा हुआ कार्यक्रम का आयोजन

क्राइम रिव्यू
 
लखनऊ। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर इंदिरा नगर में सर्वजन कल्याण एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में अपर्णा यादव बिष्ट उपस्थित रही।
समारोह में अपर्णा यादव ने कहा कि लड़कियों व महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई कानून बने हुए है। इसलिए जरूरी है कि बेटियों को शिक्षा के साथ उन्हें उनके अधिकारों से जुड़े पास्को, अश्लीलता, दहेज जैसे कानूनों के बारे में भी जानकारी दी जानी चाहिए। जिससे आवश्यकता पड़ने पर वह इनका प्रयोग कर सके। उन्होंने सभागार में उपस्थित महिलाओं से खुद से संबंधित विषयों पर खुलकर बोलने की अपील की। उन्होंने संगठन की तारीफ करते हुए संगठन के कार्यों में हमेशा अपना सहयोग देने का आश्वसन दिया। वही शिक्षाविद नीतू पाण्डेय ने आपसी मतभेदों को भूल कर मिलकर संघर्ष करने की बात कही। इस अवसर पर 40 महिलाओं को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया। समारोह में महिला इकाई की अध्यक्ष अनुराधा सिंह, उपाध्यक्ष उषा, जिला अध्यक्ष सुधा कुमारी, नगर अध्यक्ष रुचि अग्रवाल के साथ संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक उपाध्याय, उपाध्यक्ष संजय चतुर्वेदी, प्रदेश प्रवक्ता हेमंत भसीन, महासचिव सचिन कटिहार, जिला अध्यक्ष सदानंद शर्मा, नगर अध्यक्ष विशाल, अंकुर, गौरव, विमल, दीपक साहू आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!