अनुराग मिश्रा लखनऊ हैंडबॉल संघ के अध्यक्ष चुने गए
भुवन चंद भट्ट सचिव पद पर बरकरार, कोषाध्यक्ष बनी सीमा

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ की आज यानि 23 जुलाई को हुई आम वार्षिक बैठक में अनुराग मिश्रा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। वहीं सचिव पद पर भुवन चंद भट्ट बरकरार रहेंगे।
वर्तमान समिति का कार्यकाल पूरा हो जाने पर आज लखनऊ जिला हैंडबॉल संघ की बैठक हुई जिसमें नई समिति ने सर्वसम्मति से अनुराग मिश्रा को जिला हैंडबॉल संघ का अध्यक्ष चुना गया।
बैठक में चुने गये अन्य पदाधिकारियों में भुवन चंद भट्ट सचिव पद पर बरकरार रहेंगे , जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए सीमा के नाम पर सहमति बनी। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों में मुख्य रूप से संरक्षक विनीत बिसारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नदीम अहमद व सुधीर कुमार, सुनीता यादव , आशुतोष शुक्ला, जाकिर हुसैन को सदस्य के रूप में चुना गया।
नई समिति के चयन पर आल इंडिया हैंडबॉल एसोसिएशन के महासचिव आनंदेश्वर पांडे ने हर्ष व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व सदस्यों को बधाई दी व नवीन कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही पिछले कार्यकाल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को संतोषजनक बताया। सचिव भूवनचंद्र द्वारा विगत वर्ष पर समिति कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। साथ ही कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए आगामी कार्यक्रमों को कराए जाने पर चर्चा की।