तीरथ सिंह रावत होंगे उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री

देहरादून में विधायक दल की बैठक में चुना गया सीएम चुना गया

क्राइम रिव्यू

देहरादून। तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को देहरादून में हुई विधायक दल की बैठक में उन्हें नया सीएम चुना गया है। वर्तमान समय मे श्री रावत गढ़वाल से सांसद हैं। वह भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। जानकारी के मुताबिक आज शाम चार बजे वह मुख्यमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

तीरथ सिंह रावत का राजनीतिक सफर 

तीरथ सिंह रावत 1983 से 1988 तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रचारक थे। तीरथ सिंह हेमवती नंदन गढ़वाल विश्व विधालय में छात्र संघ अध्यक्ष और छात्र संघ मोर्चा (उत्तर प्रदेश) में प्रदेश उपाध्यक्ष रहे हैं। इसके बाद 1997 में वह उत्तर प्रदेश विधान परिषद् के सदस्य निर्वाचित हुए तथा विधान परिषद् में विनिश्चय संकलन समिति के अध्यक्ष बनाए गए।

नवगठित उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री बने

तीरथ सिंह रावत वर्ष 2000 में नवगठित उत्तराखंड के पहले शिक्षा मंत्री चुने गए थे। इसके बाद 2007 में भाजपा उत्तराखंड के प्रदेश महामंत्री चुने गए। इसके बाद 2013 उत्तराखंड दैवीय आपदा प्रबंधन सलाहकार समिति के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2012 में चौबटाखाल विधानसभा से विधायक निर्वाचित हुए। श्री रावत 2013 में उत्तराखंड भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बने। फरवरी 2013 से दिसंबर 2015 तक तीरथ सिंह उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष थे। वर्तमान में तीरथ सिंह रावत भाजपा के राष्ट्रीय सचिव के साथ-साथ गढ़वाल लोकसभा से सांसद भी हैं।

पौड़ी गढ़वाल में हुआ था जन्म

तीरथ सिंह रावत का जन्म 9 अप्रैल 1964 में सीरों, पट्टी असवालस्यूं पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड में हुआ था। उनके पिता का नाम कलम सिंह रावत था तो वहीं, उनकी पत्नी का नाम डॉ. रश्मि त्यागी रावत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!