पूर्व कैबिनेट मंत्री अभिषेक मिश्र का जन्मदिन मनाया
समाजवादी प्रबुद्ध सभा के महानगर अध्यक्ष हिमांशु शुक्ल द्वारा आयोजित कार्यक्रम में केक काटकर प्रो मिश्र को दी गई बधाई

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। पूर्व कैबिनेट मंत्री व समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रो अभिषेक मिश्र के जन्मदिन समाजवादी प्रबुद्ध सभा के महानगर अध्यक्ष हिमांशु शुक्ल द्वारा धूमधाम से मनाया गया।



सबसे पहले प्रबुद्ध सभा के सदस्यों ने केक काटकर उन्हें बधाई दी गई। इसके अलावा जानकीपुरम स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर पर फल वितरण कर प्रो मिश्र के लंबी उम्र की कामना की गई। इस मौके पर आशीष तिवारी, तनवीर अली, सैफ अहमद, अनिल शर्मा, अभिषेक मिश्र समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।