भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली का भव्य स्वागत

प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाई

क्राइम रिव्यू

बाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष बासित अली, प्रदेश महामंत्री दानिश आजाद व क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहम्मद नईम का बाराबंकी लखपेड़ाबाग चौराहा पर सरदार कनवर सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष का काफिला गुरुद्वारा पहुंचा। गुरुद्वारा पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष ने मत्था टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को सरकार की उपलब्धियां गिनाई और आने वाले चुनाव में सभी से जुट जाने का आह्वान किया। इस दौरान
सलाउद्दीन शेख क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, महबूब बेग क्षेत्रीय कार्यालय प्रमुख, प्रशांत मिश्रा, पंकज गुप्ता, पंकी प्रदीप जैन, दिलबाग सिंह बग्गा, अंकुर जैन, जुबेर अहमद खान, अंकित वैश्य, सत्या समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!