भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लौहपुरुष सरदार पटेल की मूर्ति का अनावरण किया
निराला नगर स्थित पटेल पार्क में आयोजित कार्यक्रम में महापौर संयुक्ता भाटिया, सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह व विधायक डॉ नीरज बोरा रहे उपस्थित

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर रविवार को निराला नगर स्थित पटेल पार्क में सरदार पटेल जी की मूर्ति का अनावरण किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मूर्ति का अनावरण किया। इस अवसर पर महापौर संयुक्ता भाटिया, सदस्य विधान परिषद अवनीश कुमार सिंह व विधायक डॉ नीरज बोरा उपस्थित रहे।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने सरदार वल्लभभाई पटेल की व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते देश की आजादी में अभिन्न योगदान के बारे में जानकारी दी।
विपक्ष की पार्टियों पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में गुंडे माफियाओं के बोलबाला को जड़ से समाप्त कर दिया गया है। जब विपक्ष की सरकार हुआ करती थी तो गुंडे माफियाओं का बोलबाला रहता था। लेकिन अब ऐसा कुछ नहीं है। स्वतंत्र देव सिंह ने उपस्थित लोगों से आग्रह किया कि इस बार फिर भारतीय जनता पार्टी को बहुमत देकर उत्तर प्रदेश की सरकार बनाइए। जिससे उत्तर प्रदेश विकास के रास्ते पर निरन्तर अग्रसर रहे।