महानगर में ऑर्गेनिक उत्पादों की लगी प्रदर्शनी

लखनऊ। ऑल इन वन महिला उद्योग की ओर से महानगर जे पार्क में दो दिव्य ऑर्गेनिक उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। रविवार को आखिरी दिन लोगों की काफी भीड़ लगने लगी। आयोजक अंजू सिंह और गरिमा रस्तोगी ने बताया कि ऑर्गेनिक उत्पादों को लेकर शहर के लोगों की मांग बढ़ती जा रही है। सेहत के लिए फायदेमंद होने के कारण लोग थोड़े महंगे होने पर भी उन्हें खरीद रहे हैं। यहां प्राकृतिक तरीके से बनाई गई गुड़, नीम, बेरुन और सरसों का तेल, जैविक तरीकों से उबली दाल चावल और सब्जियों के साथ ही हस्तशिल्प की यहां पर लगभग 22 दुकानें लगाई गई थीं। ज्यादातर उत्पाद घरों में काम आने वाले थे। खाने के उत्पादों के साथ ही घर की सजावट और प्राकृतिक सौंदर्य उत्पाद (सौंदर्य और स्किन कैर प्रॉडक्ट) भी यहां उपलब्ध थे। अंजू सिंह ने बताया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उनकी संस्था की ओर से नि:शुल्क प्रशिक्षण भी दिया जाता है।