वन विभाग की टीम को तेंदुए का नही लग सका सुराग

सुशान्त गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ गांव में तेंदुए ने एक बछिया को बनाया था निवाला

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। गोसाईंगंज के सुशान्त गोल्फ सिटी के मस्तेमऊ गांव में शुक्रवार को वन विभाग की टीम को तेंदुए का सुराग नही लग सका। देर शाम तक वन विभाग की टीम ने जंगल के आसपास तेंदुए की तलाश में जुटी रही। करीब एक सप्ताह से जंगल मे घूम रहे तेंदुए ने गुरुवार को एक बछिया को निवाला बना डाला था।
जिसका कंकाल गुरुवार को मस्तेमऊ गांव के पास जंगल मे मिला था। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले गुरुवार को सीजी सिटी के पास स्टेडियम के पीछे एक बाउंड्री वाल तेंदुआ बैठा देखा गया था। इसकी सूचना पर वन विभाग ने तेंदुआ होने की पुष्टि के साथ ग्रामीणों को सतर्क रहने की भी हिदायत दी थी। इसके बाद गुरुवार को ग्रामीणों को जंगल मे एक बछिया का कंकाल मिला। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। ग्रामीणों का आरोप है कि सूचना के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने गांव में गश्त बढ़ाने के साथ जंगल मे पिंजरा लगाने की भी बात कही थी। लेकिन चौबीस घण्टे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी वन विभाग की टीम ने जंगल मे पिंजरा नही लगाया। फारेस्टर योगेश मिश्रा का कहना है कि बछिया के कंकाल के आसपास तेंदुए की पैरों के निशान नही मिले। वहाँ जांच के बाद पता चल सका कि वो निशान कुत्तों और मवेशियों के थे। ऐसे में हो सकता है कि जंगली कुत्तों के झुंड ने बछिया को अपना शिकार बना डाला हो। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्क रहने को कहा गया था साथ ही टीम भी सभी गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!