साप्ताहिक राशिफल 28 जून से 5 जुलाई 2021: मेष से मीन तक, जानिए किस राशि के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह

ग्रह-नक्षत्रों का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के कारण जातक को सफलता या धन लाभ के योग बनते हैं। ग्रहों के शुभ स्थान पर होने से कुछ राशि वालों को 28 जून से 05 जुलाई तक के बीच शुभ परिणाम मिलेंगे जबकि कुछ राशि वालों को नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
जानें एस्ट्रोलॉजर विवेक जयपुर वाले के अनुसार 28 जून-05 जुलाई तक के बीच ग्रहों की स्थिति से आपके व्यापार, कार्यक्षेत्र, वैवाहिक जीवन और आर्थिक स्थिति पर क्या असर होगा
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह अच्छा होने वाला हैl उनके प्रोफेशन में या करियर मे जो मानसिक अशांति थी वह अब दूर होगी। विदेश से कुछ लाभ भी हो सकता है या इंपोर्ट एक्सपोर्ट से कुछ लाभ हो सकता है। नौकरी पेशा वालों के लिए भी यह समय थोड़ा ठीक रहने वाला है। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है।
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों को इस सप्ताह कुछ लंबी यात्राएं करनी पड़ सकती हैं और लंबी यात्राओं से उन्हें कुछ लाभ भी हो सकता है। नौकरी पेशा वालों को कुछ छोटी-मोटी यात्राओं का सामना करना पड़ सकता है। प्रॉपर्टी से भी धन आगमन की स्थिति हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए भी समय अच्छा है।
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए इस सप्ताह धन आने की संभावना हैl रुका हुआ धन वापस आ सकता है l प्रोपर्टी मैं इन्वेस्टमेंट का अच्छा समय है। नौकरी पेशा वालों के लिए थोड़ा सा परेशानी का समय हो सकता है। व्यापारियों के लिए अच्छा समय है। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए तो समय थोड़ा परेशानियों भरा हो सकता है।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए कुछ दिनों बाद समय अच्छा है। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है। व्यापार वालों के लिए यह समय ठीक हैl विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा हैl प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए समय अच्छा है।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए यह समय मिलाजुला रह सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। नौकरी पेशा वालों के लिए यह समय ठीक हैl व्यवसाई वर्ग के लिए अच्छा समय है। इंपोर्ट एक्सपोर्ट का व्यवसाय करने वालों के लिए समय अच्छा है । विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए समय अच्छा है।
कन्या राशि
कन्या राशि वाले लोग इस सप्ताह सेहत का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव हो सकता है। नौकरी वर्ग के लिए यह समय थोड़ा सा कठिनाइयों भरा हो सकता है। व्यवसायियों के लिए भी व्यवसायियों के लिए भी यह समय थोड़ा सा कठिनाइयों भरा हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय उपयुक्त है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह समय थोड़ा सा कठिनाइयों भरा हो सकता है।
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए समय अच्छा है। अपने माता की सेहत का ध्यान रखेंl वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। नौकरी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। व्यवसाई वर्क के लिए यह समय अच्छा है। विद्यार्थी वर्ग के लिए समय कुल मिलाकर ठीक जाएगा। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए थोड़ी सी परेशानियां हो सकती हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों के लिए यह समय छोटी-मोटी यात्राओं भरा हो सकता है। नौकरी वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। किसी को उधार देने से बचेंl व्यवसाई वर्ग के लिए यह समय अच्छा है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमी प्रेमिकाओं को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वैवाहिक जीवन भी कुल मिलाकर अच्छा रहेगा।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए इस सप्ताह कुछ अचानक धन मिलने के योग हैं। छोटी मोटी यात्राओं का सामना करना पड़ सकता है। माता की सेहत का ध्यान रखें। नौकरी वर्ग के लिए समय अच्छा है। व्यवसाई वर्ग के लिए भी यह समय थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए इस सप्ताह कुछ मानसिक चिंताओं का हो सकता है। सेहत का ख्याल रखें। नौकरी वर्क के लिए यह समय कुछ कठिनाइयों भरा हो सकता है। व्यवसाई वर्ग के लिए यह समय उपयुक्त है। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह समय कठिनाइयों भरा हो सकता है। वैवाहिक जीवन में कुछ मनमुटाव हो सकते हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सत्ता अच्छा है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। वैवाहिक जीवन कुल मिलाकर ठीक रहेगा। नौकरी वर्ग के लोगों को कुछ अच्छी खबर मिल सकती है। व्यवसाई वर्ग के लोगों का भी समय अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए भी यह समय अच्छा है।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। नौकरी पेशा वालों के लिए समय अच्छा है। व्यापारी वर्ग के लिए समय अच्छा है। कुछ छोटी मोटी यात्राएं हो सकती हैं। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा कठिनाइयों भरा हो सकता है। प्रेमी प्रेमिकाओं के लिए यह समय ठीक है।
नोट- अगर आप अपने बारे में व्यक्तिगत जानकारी करना चाहते है तो एस्ट्रोलॉजर विवेक (जयपुर वाले) से मोबाइल नंबर 9455087756 या
WWW.SHIVAAYJYOTISH.COM पर सम्पर्क कर सकते हैं।