आरती के सिर सजा तीज क्वीन का ताज

क्राइम रिव्यू
 लखनऊ: निराला नगर स्थित निजी होटल में शनिवार को आयोजित हुए ‘ रौनक-ए-तीज’ कार्यक्रम में महिलाओं ने फिल्मी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। आयोजक दीपिका भल्ला और पूनम सिंह ने बताया कि इस तीजोत्सव में 35  महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मेहंदी, 16 श्रृंगार, तीज और डांस आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित कराई गई। जिसमें हरे परिधानों में सजी महिलाएं एक दूसरों को कड़ी टक्कर देते नजर आईं। आरती कृष्णा को तीज क्वीन चुना गया। प्रीतू जैन और राशि सिंह रनरअप रही। बेस्ट डांस में राशी सिंह, कविता मिश्रा और रीता चंद्रा ने बाजी मारी। बेस्ट मेहंदी का अवार्ड पल्लवी कपूर को मिला। इसके अलावा रैंप शो में महिलाओं ने फैसन का जलवा बिखेरा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!