इस्लाम छोड़कर शेख बना हिंदू चेतन सिंह, गोबर और गोमूत्र से स्नान कर किया धर्म परिवर्तन

पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती ने बताया कि आज उनकी इच्छानुसार नया नाम देकर उनकी घर वापसी करा दी गई है

मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मुस्लिम शख्स ने अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपनाया

क्राइम रिव्यू

मंदसौर। देशभर में मुस्लिम द्वारा अपने मन से हिंदू धर्म को अपनाने के मामले सामने आ रहे हैं। खासबात ये है कि ये धर्म परिवर्तन बगैर किसी लालच, धमकी और खौफ के कारण हो रहे हैं। एक ऐसा ही मामला मध्य प्रदेश में आया है। जहां दिन में पांच बार के नमाजी मुस्लिम व्यक्ति ने धर्म परिवर्तन किया है। जानकारी के मुताबिक मध्य प्रदेश के मंदसौर में एक मुस्लिम शख्स ने अपना धर्म छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है। बताया जा रहा है कि अब शेख जफर शेख के पित का नाम गुलाम मोइनुद्दीन शेख है। वहीं अब शेख जफर चेतन सिंह राजपूत’ के नाम से जाना जाएगा। शुक्रवार को भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के प्रांगण में व्यक्ति धर्म परिवर्तन कर लिया।

जानकारी के मुताबिक महामंडलेश्वर स्वामी चिदंबरा नंद सरस्वती को विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हिंदू धर्म की दीक्षा दी गई। इस दौरान व्यक्ति को गोबर और मूत्र से नहलाया गया। आज सुबह सांसद सुधीर गुप्ता भी उनके घर लौटने की शुभकामनाएं देने मंदिर पहुंचे। मंदसौर के विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया काफी देर तक उनकी पूजा में उनके साथ रहे। वहीं चैतन सिंह राजपूत ने कहा कि बचपन से ही उनका हिंदू धर्म की ओर झुकाव था। इसके बाद उन्होंने हिंदू धर्म की एक लड़की से शादी कर ली। उनकी पत्नी का नाम शारदा यादव है, जो मराठा समाज से आती हैं। अब तक वे खुद को अधूरा महसूस कर रहे थे, लेकिन अब हिंदू धर्म अपनाने के बाद वे पूरी तरह से हिंदू हो गए हैं। इससे उन्हें शांति का अहसास होता है।

चेतन सिंह बोला- अब घर वापसी की है

उन्होंने यह भी कहा कि घर में खुला माहौल है और देश के संविधान के अनुसार हर कोई अपनी मर्जी से किसी भी धर्म में आस्था रख सकता है। किसी को भी इससे कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा है, तो यह कट्टरता है। उन्होंने कहा कि दुनिया में सभी सनातनी लोग थे, लेकिन बाद में वे अलग-अलग धर्मों में बस गए। हिंदू धर्म से उनका शुरू से ही गहरा लगाव है। इस वजह से वह खुद को अधूरा महसूस करते थे, लेकिन अब धर्मांतरण के बाद वह पूरी तरह हिंदू हैं और शिवभक्त भी हैं।

नया नाम देकर की है घर वापसी

पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी के महामंडलेश्वर स्वामी चिदम्बरानंद सरस्वती ने बताया कि आज उनकी इच्छानुसार नया नाम देकर उन्हें घर वापस कर दिया गया है। पूरी प्रक्रिया पूरी मुस्तैदी से की गई है। वहीं विधायक यशपाल सिंह सिसोदिया ने कहा कि वह शुरू से ही भगवान शिव के भक्त हैं। कल तक वह जफर शेख थे, अब उन्हें चेतन के नाम से जाना जाएगा। नाम के साथ संस्कृति और विचारों का परिवर्तन हुआ है। उन्होंने एक नई शुरुआत की है

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!