केवी अलीगंज में एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ

विद्यालय की प्राचार्या संगीता यादव ने मुख्य अतिथि प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल को पौधा देकर हरित स्वागत किया

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। केन्द्रीय विद्यालय अलीगंज में शनिवार को 51वीं तीन दिवसीय संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत बालक वर्ग के एथलेटिक प्रतियोगिता का शुभारम्भ रंगारंग कार्यक्रमों के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल की उपस्थिति में आयोजित प्रतियोगिता में 40 केन्द्रीय विद्यालयों के 350 छात्र भाग ले रहे हैं।
​उदघाटन समारोह में विद्यालय की प्राचार्या संगीता यादव ने मुख्य अतिथि को पौधा देकर हरित स्वागत किया। उन्होंने छात्रों एवं अनुरक्षकों को संबोधित करते हुए खेल के महत्व पर प्रकाश डाला एवं अनुशासन तथा खेल भावना के साथ सकारात्मक प्रतियोगिता हेतु प्रोत्साहित किया। इस मौके पर विद्यालय के छात्रों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए। विद्यालय प्रबंध समिति के नामित अध्यक्ष रणविजय सिंह यादव, अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल ने खेल के प्रति छात्रों में उत्साह एवं रुचि की प्रशंसा की तथा खेलों में अपना बेहतर प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने जीत के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण खेल के महत्व को छात्रों तक अपनी ओजपूर्ण वाणी में प्रेषित किया। कार्यक्रम के अंत में उपप्राचार्या अमिता सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!