राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’, उ0प्र0 द्वारा ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह’ वर्ष 2020-21 का आयोजन

साहित्यकारों के साथ तमाम विभूतियां हुई सम्मानित

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान’, उ0प्र0 के तत्वावधान में ‘पुरस्कार एवं सम्मान समारोह’ वर्ष 2020-21 का आयोजन ‘कलामंडपम सभागार’ भातखण्डे संगीत विश्वविद्यालय, .कैसरबाग, लखनऊ में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महेश कुमार गुप्ता, आई0ए0एस0, अपर मुख्य सचिव, राज्यपाल उ0प्र0 थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाॅ0 हरिओम, अध्यक्ष, राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान द्वारा की गई।
कार्यक्रम का शुभारम्भ श्रीमती सीमा गुप्ता द्वारा वाणी वन्दना के साथ किया गया। अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन किया गया। अतिथियों का स्वागत संस्थान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डाॅ0 रविशंकर पाण्डेय द्वारा किया गया एवं संस्थान की गतिविधियों की प्रगति आख्या संस्थान की महामंत्री डाॅ0 शोभा दीक्षित ‘भावना’ द्वारा प्रस्तुत की गयी।इसके पश्चात मंचस्थ अतिथियों द्वारा संस्थान की त्रैमासिक पत्रिका ‘अपरिहार्य’ एवं संस्थान के अध्यक्ष डाॅ0 हरिओम की सद्यः प्रकाशित पुस्तक ‘कैलाश मानसरोवर यात्रा- आस्था के वैचारिक आयाम’ का लोकार्पण किया गया तथा अध्यक्ष एवं मुख्य अतिथि द्वारा उद्बोधन किया गया।तत्पश्चात इस आयोजन का पुरस्कार एवं सम्मान का सत्र प्रारम्भ हुआ। मुख्य अतिथि द्वारा साहित्यकारों को पुरस्कार एवं सम्मान प्रदान किये गये:-

साहित्यिक पुरस्कार वर्ष 2020-21

1. प्रताप नारायण मिश्र पुरस्कार

ओम प्रकाश ‘जयन्त’
मौलिक प्रकाशित कृति (हिन्दी गद्य) से0नि0 सहायक बेसिक शिक्षा ‘चलो गाँवन की ओर’ अधिकारी, सुल्तानपुर।
2. शिव सिंह सरोज पुरस्कार

घनानन्द पाण्डेय ‘मेघ’
दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी पद्य) से0नि0 निजी सचिव, श्रेणी-2, मुख्य सचिव शाखा, उ0प्र0 सचिवालय।
3. बालकृष्ण भट्ट पुरस्कार

प्रो0 जसवंत नेगी
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति से0नि0 क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी, ‘दिल दूर रहता है’ मेरठ एवं सहारनपुर मंडल, मेरठ, उ0प्र0।
4. कवयित्री महादेवी वर्मा पुरस्कार

डाॅ0 दिनेश चन्द्र अवस्थी
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति से0नि0 विशेष सचिव एवं वित्त नियंत्रक, ‘दोहा वल्लरी’ विधान सभा उ0प्र0 विधान भवन, लखनऊ।
5. पं0 महावीर प्रसाद द्विवेदी पुरस्कार

राजगोपाल सिंह वर्मा
हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति से0नि0 उपनिदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क ‘बेगम सेमरू का सच’ विभाग, उ0प्र0
6. भगवती चरण वर्मा पुरस्कार

श्रीमती एम0 जोशी हिमानी
दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी गद्य) से0नि0 सहायक निदेशक, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, उ0प्र0।
7. सुमित्रानन्दन पंत पुरस्कार

सत्येन्द्र कुमार सिंह ‘शलभ’
दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी पद्य) पुलिस महानिरीक्षक, रेलवेज़ सिग्नेचर बिल्डिंग, गोमतीनगर
विस्तार, लखनऊ।
8. भारतेन्दु हरिश्चन्द्र पुरस्कार

उमाशंकर यादव ‘निशंक’
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति वरिष्ठ सहायक, कलेक्ट्रेट, उन्नाव। ‘चलौ गाँव लौटि चली’
9. अमृतलाल नागर पुरस्कार

डाॅ0 दीपक कोहली
हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति संयुक्त सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, ‘विज्ञान की नई दिशाएँ’ बापू भवन, उ0प्र0 सचिवालय।
10. डाॅ0 विद्या निवास मिश्र पुरस्कार

सुशील चन्द श्रीवास्तव
हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित विधि सहायक, कार्यालय आयुक्त, ग्राम्य विकास, उ0प्र0, कृति ‘हनीमून’
11. श्यामसुन्दर दास पुरस्कार

महावीर सुरेन्द्र मोहन ‘मृदुल’
हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित प्रधान सहायक, चकबंदी आयुक्त, उत्तर प्रदेश, कृति ‘ज्योति पुंज

12. जयशंकर प्रसाद पुरस्कार

डाॅ0 अम्बरीष कुमार सिंह
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित अनुसचिव, नमामि गंगे तथा ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, कृति ‘कविता जी कर देखो’ उ0प्र0 सचिवालय।
13. शिवमंगल सिंह ‘सुमन’ पुरस्कार

अजय कुमार त्रिपाठी
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित एस0डी0एम0, मेंहदावल, संत कबीर नगर, उ0प्र0, कृति ‘एक नदी मेरे भीतर’
14. गया प्रसाद शुक्ल ‘सनेही’ पुरस्कार

अवध बिहारी श्रीवास्तव
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित सहायक निबंधक, सहकारी समितियाँ, उ0प्र0। कृति ‘बस्ती के भीतर’
15. डाॅ0 हरिवंश राय बच्चन पुरस्कार

डा0 अशोक ‘गुलशन’
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित प्रभारी चिकित्साधिकारी, राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय,
कृति ‘ख़्वाब के साये’ बहराइच, उ0प्र0।
16. रामधारी सिंह ‘दिनकर’ पुरस्कार

रामराज भारती
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित से0नि0 पुलिस महानिरीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, कृति ‘प्रकाश-दीप’ उ0प्र0, लखनऊ।
17. जोश मलिहाबादी पुरस्कार

ब्रजराज सिंह तोमर
दीर्घकालीन साहित्य सेवा हिन्दी पद्य से0नि0 सहायक आयुक्त (व्यापार कर), सीतापुर, उ0प्र0

18. मीर तकी ‘मीर’ पुरस्कार

प्रमोद कुमार ‘सुमन’
दीर्घकालीन साहित्य सेवा (हिन्दी गद्य) श्रम प्रवर्तन अधिकारी, कार्यालय-सहायक श्रम आयुक्त, उ0प्र0

19. मिर्जा असदउल्ला खाँ ‘ग़ालिब’ पुरस्कार

डाॅ0 अखिलेश कुमार मिश्रा
हिन्दी पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ‘यूँ ही’ विशेष सचिव, परिवहन विभाग, उ0प्र0 सचिवालय।
20. फ़िराक़ गोरखपुरी पुरस्कार

करुणा शंकर कामले
हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति खाद्य सुरक्षा अधिकारी, कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि
‘वोट फाॅर बुधई’ प्रशासन, कलेक्ट्रेट, कानपुर नगर।
21. अमीर ख़ुसरो पुरस्कार

डाॅ0 ऋचा आर्या
हिन्दी गद्य की मौलिक प्रकाशित कृति कम्प्यूटर सहायक, सचिवालय प्रशासन विभाग, उ0प्र0
‘तत्त्वोपप्लव सिंह, चार्वाक दर्शन के कतिपय सचिवालय, लखनऊ। पहलू’
22. अकबर इलाहाबादी पुरस्कार

हमीद ख़ाँ ‘हमीद खि़ज़र’
उर्दू पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति चैकीदार, कार्यालय अधिशासी अभियन्ता, निर्माण खण्ड, ‘कर्ब-ए-शबनम’ लोक निर्माण विभाग, शाहजहाँपुर।
(हिन्दीतर भाषा-भाषी अन्य प्रान्त के राज्यकर्मियों हेतु)

23. शरतचन्द्र चट्टोपाध्याय पुरस्कार

डाॅ0 शेख़ अब्दुल ग़नी
दीर्घकालीन साहित्य सेवा गद्य हेतु स्कूल असिस्टेंट (हिन्दी), राजकीय हाईस्कूल, जूनियर
काॅलेज, भुवनगिरि, जिला यादादरी, भुवनगिरि, तेलंगाना।
24. सुब्रह्ममण्यम्भारती पुरस्कार

सतपाल भीखी
पद्य की मौलिक प्रकाशित कृति ई0टी0टी0 टीचर, राजकीय प्राथमिक स्कूल, असरपुर,‘अंतिम छोर तक’ डिस्ट्रिक्ट पटियाला, पंजाब

पुरस्कार पाने वाले सभी साहित्यकारों को रु0 01-01 लाख की धनराशि के साथ ही प्रमाण-पत्र/स्मृति चिन्ह एवं शाॅल भेंट किये गये।

इसके अतिरिक्त दो अन्य पुरस्कार भी प्रदान किये गये जिनका विवरण निम्नलिखित हैः-

ओम प्रकाश चतुर्वेदी ‘पराग’ पुरस्कार

श्याम नारायण श्रीवास्तव (रु0 21,000/-)

रमन लाल अग्रवाल पुरस्कार

डाॅ0 गजेन्द्र कुमार पाठक (रु0 11,000/-)

संस्थान की पत्रिका ‘अपरिहार्य’ एवं संस्थान को अमूल्य योगदान देने हेतु वर्ष 2020-21 के लिए ज़ुहेर बिन सग़ीर, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, मुकेश आनन्द, राज महाजन, डाॅ0 नलिन रंजन सिंह, एस.पी. गंगवार, डाॅ0 श्याम बिहारी श्रीवास्तव, सुश्री रश्मि शाक्य, विनय शंकर दीक्षित ‘आशु, डाॅ0 कीर्ति विक्रम सिंह, अख़्तर ज़लील ‘अख़्तर’, सुश्री दुर्गा शर्मा, मंजुल मयंक मिश्र ‘मंज़र’, डाॅ0 शोभा त्रिपाठी, सुश्री प्रतिभा गुप्ता, शरद मिश्र ‘सिन्धु’, श्रवण कुमार सेठ, सुश्री अरशाना अज़्मत, श्रीमती निशा सिंह ‘नवल’, सुश्री अलका अस्थाना, जयनारायण बुधवार, अतुल बाजपेयी, फै़ज़ ‘ख़ुमार बाराबंकवी’ को साहित्य गौरव सम्मान प्रदान किया गया।

इसके अतिरिक्त डाॅ0 उमेश ‘आदित्य’ को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। साहित्य गौरव सम्मान एवं प्रशंसा पत्र प्राप्त करने वाले साहित्यकारों को रु0 5,100/- की भेंट एवं स्मृति चिन्ह/अंगवस्त्र प्रदान किये गये।
सभी पुरस्कृत एवं सम्मानित साहित्यकारों को बधाई देते हुए पुरस्कार एवं सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि महेश कुमार गुप्ता, आई0ए0एस0 ने अपने उद्बोधन में कहा कि साहित्य हमें अवसाद से बचाता है। सेवा काल में रहते हुए हम यह सोचते हैं कि हम नहीं रहेंगे तो कार्य कैसे होंगे? लेकिन सत्य तो यह है कि सारे कार्य हमारे होने पर ही हैं। यहाँ आकर सबकी अभिव्यक्तियाँ सुनकर लगता है कि सभी की अभिव्यक्तियाँ बहुत उच्च कोटि की हैं। इसी प्रकार संस्थान के मार्गदर्शक, अध्यक्ष डाॅ0 हरिओम, आई0ए0एस0 ने कहा कि साहित्य मानवीय सभ्यता को आगे ले जाने वाली ताकत है। साहित्यकार की दृष्टि बहुरंगी है। इस खूबसूरती को बचाना है। आने वाले वक्त के लिए जो हम धरोहर छोड़ जायेंगे, वहीं अपनी विरासत है।
कार्यक्रम का सफल संचालन डाॅ0 रश्मिशील एवं इं0 सुनील कुमार बाजपेयी द्वारा किया गया। संस्थान के विजय त्रिपाठी ने आभार/धन्यवाद व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!