संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का महिला प्रकोष्ठ कार्यालय का उद्घाटन संपन्न

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने महिला व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया 

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल लखनऊ नगर महिला प्रकोष्ठ महिला शक्ति सम्मान समारोह जानकीपुरम में संपन्न हुआ। इस मौके पर फ्री मेडिकल कैंप भी लगाया गया।संगठन के द्वारा महिलाओं की सुविधाओं के लिए एक महिला कार्यालय का भी उद्घाटन किया गया। जिसकी जिम्मेदारी महिला प्रकोष्ठ नगर अध्यक्ष मीना भारती की टीम को दी गई है। इस मौके पर संगठन के मुखिया राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। बड़ी संख्या में महिला शक्ति का सम्मान संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा किया गया। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद मिश्रा, प्रदेश प्रभारी गुड़िया निगम, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद नाथ मिश्रा, प्रदेश महासचिव राम तिवारी, प्रदेश सलाहकार निर्मल यादव, प्रदेश सचिव पवन गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता अतुल श्रीवास्तव, प्रदेश मीडिया प्रभारी आर के मिश्रा, मंडल मीडिया प्रभारी गोरागिनी यादव इत्यादि ने मिलकर इन सभी महिला पदाधिकारियों का सम्मान किया। मोनिका शाह, दीपा गुप्ता, सुरभि श्रीवास्तव, नीलू श्रीवास्तव, मंजूलिका अस्थाना, शालू अहूजा, जूली रस्तोगी, प्रीति जयसवाल, कनक गुप्ता समेत बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने महिला व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और शासन प्रशासन तक पहुंचा कर उसका निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!