सात पुलिसकर्मियों को पुलिस स्मृति दिवस पर किया जाएगा याद

21 अक्तूबर को पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में इन शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। पुलिस स्मृति दिवस पर एक सितम्बर 2021 से 31 अगस्त 2022 तक शहीद हुए सात पुलिस कर्मियों को याद करके उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 21 अक्तूबर को पुलिस लाइन में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में इन शहीदों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

पुलिस के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक इन सात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान अपनी जान गवानी पड़ी थी। फतेहपुर के सुल्तानपुर घोष में उपनिरीक्षक वीरेन्द्र नाथ मिश्रा की नियुक्त थी। वाहन चेकिंग के दौरान मोटर साइकिल सवार ने उन पर बाइक चढ़ा दी। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। गौतमबुद्ध नगर में दादरी में उपनिरीक्षक कादिर खां मुकदमे के एक मामले के लिए मेरठ जा रहे थे। मार्ग दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
प्रयागराज में सराय इनायत में मुख्य आरक्षी मुनील कुमार चौबे की ड्यूटी सहसो चौराहे पर थी। उन्हें पिकप ने टक्कर मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गौतमबुद्ध नगर में आरक्षी सर्वेश कुमार की मोटर साइकिल को ट्रक कंटेनर से टककर मार दी, इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। नई मण्डी, मुजफ्फरनगर में तैनात आरक्षी सुमित कुमार अन्य पुलिस कर्मियों के साथ दाबिश में गये थे। दबिश में अभियुक्त भाग निकले। पुलिस ने कार का पीछा किया लेकिन गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त होने से कई लोग घायल हो गए। जिसमें सुमित कुमार की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। गाजियाबाद के आरक्षी ललित कुमार और बागपत में आरक्षी मनीष कुमार की ड्यूटी पर जाते समय दुर्घटना में निधन हो गया।

21 अक्टूबर को हर साल मनाया जाता है पुलिस स्मृति दिवस

भारत में हर साल पुलिस स्मृति दिवस इसलिए मनाया जाता है,क्योंकि इसी दिन 21 अक्टूबर सन् 1959 में लद्दाख के हॉट स्प्रिंग में सीमा की सुरक्षा में तैनात सीआरपीएफ के जांबाज सैनिकों के एक छोटे से गश्ती दल पर चीनी सेना द्वारा भारी संख्या में घात लगाकर हमला किया गया था। लेकिन हमारे जवानों ने बहादुरी से चीनी सैनिकों का सामना किया। इस हमले में हमारे 10 केरिपुबल के रण बांकुरो ने सर्वोच्च बलिदान दिया था। उन्ही की याद में हर साल पुलिस स्मृति दिवस 21 अक्टूबर को मनाया जाता है। पुलिस स्मृति दिवस के दिन देश के सुरक्षा बल, चाहे वो राज्य पुलिस हो, केंद्रीय सुरक्षा बल हो या फिर अर्धसैनिक बल हो, सभी एक साथ मिलकर इस दिन को मनाते हैं।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!