9500 किलो वजन और 6.5 मीटर ऊंचा, नए संसद भवन में लगा विशालकाय अशोक स्तंभ, पीएम मोदी ने किया अनावरण

संसद भवन की छत पर बने कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के अनावरण के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे

क्राइम रिव्यू

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सुबह नए संसद भवन की बिल्डिंग की छत पर कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ का आनावरण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई संसद के काम में शामिल कार्यकर्ताओं के साथ भी बातचीत की। संसद भवन की छत पर बने कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ के अनावरण के दौरान पीएम मोदी के साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी और लोकसभा स्पीकर ओम बिरला भी मौजूद रहे। संसद भवन की छत पर बने कांस्य के राष्ट्रीय प्रतीक की लंबाई 6.5 मीटर है। इसका वजन 9 हजार 500 किलोग्राम का बताया जा रहा है जो कांस्य से बनाया गया है। इसके सपोर्ट के लिए करीब 6500 किलो वजन के एक स्टील की सहायक संरचना का भी निर्माण करवाया गया है। बताया जा रहा है कि नए संसद भवन की छत पर लगने वाले अशोक स्तंभ चिन्ह को आठ चरणों की प्रक्रिया के बाद तैयार किया गया है। नए संसद भवन के निर्माण पर 200 करोड़ रुपए अधिक खर्च हो सकता है। बताया जा रहा है कि ये खर्च स्टील, इलेक्ट्रॉनिक्स और अन्य कार्यों पर बढ़ा रहा है।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!