अंतराष्ट्रीय मातृ दिवस पर 15 आदर्श माताओं को किया गया सम्मानित

वीरांगना इंडिया (द विशाल कश्यप इनिशिएटिव) और त्रुवेदा ने किया आयोजन

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। अंतराष्ट्रीय मातृ दिवस के अवसर पर वीरांगना इंडिया (द विशाल कश्यप इनिशिएटिव) और त्रुवेदा के तरफ रविवार को आयोजित समारोह में 15 आदर्श माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत की पहली महिला बाउंसर मेहरुन्निसा ने सभी माताओं को सम्मानित किया।
उन्होंने कहा कि मां एक ऐसी शब्द है जिसमे पूरी दुनिया दिखाई देती है। आज की माताओं में बच्चों की परवरिश के अलावा भी बहुत सारे कार्य करने की क्षमता होती है। वीरांगना इंडिया की राष्ट्रीय महासचिव प्रिया मिश्रा ने कहा कि दुनिया की एकमात्र सत्य मां है, क्योंकि हम सभी उसी के माध्यम से इस दुनिया में आते है। त्रुवेदा की निर्देशक हिना नदीम ने कहा कि आदर्श माताएं बहुत है। पर सभी को एक दिन में सम्मानित करना संभव नहीं है। इसलिए ऐसे कार्यक्रम आगे किये जायेंगे। विशिष्ट सामाजिक कर्मी स्नेहलता सिंह ने वीरांगना इंडिया और त्रूवेदा की इस सामाजिक पहल का तारीफ करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम के माध्यम से हमें उन लोगों के कार्य और त्याग के बारे में भी पता चलता है जो कभी पहले हमारे सामने नहीं आई। कार्यक्रम की अध्यक्षता त्रुवेदा के परिचालक संचालक नदीम अख़्तर तथा संचालन वीरांगना इंडिया के मीडिया प्रभारी मुकेश मिश्रा ने की।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!