अखिल भारत हिन्दू महासभा वर्ष 2022 के विधानसभा की सभी सीटों पर लड़ेगी चुनाव

प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा सभी सीटों पर अपने प्रभारियों को चुनाव प्रबंधन हेतु तैयार रहने के निर्देश

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। अखिल भारत हिन्दू महासभा की प्रदेश पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक रविवार को प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी की अध्यक्षता में आहूत की गई। जिसमें प्रदेश कार्यकारिणी सदस्यों को 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी की सक्रियता को बढ़ाने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया। प्रदेश मीडिया प्रभारी विवेक शर्मा ने बताया कि अखिल भारत हिन्दू महासभा उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी द्वारा सभी सीटों पर अपने प्रभारियों को चुनाव प्रबंधन हेतु तैयार रहने के लिए कहा है।
वैश्विक महामारी कोरोना को लेकर प्रदेश महामंत्री सिद्धार्थ दुबे ने अपने सभी कार्यकर्ताओं को ग्राम स्तर पर पीड़ितों की यथा संभव मदद हेतु निर्देशित किया।उन्होंने बताया कि इस आपदा काल में हिन्दू महासभा का प्रत्येक सदस्य पूरे उत्तर प्रदेश में अपना यथा सम्भव सहयोग कर रहा है और आगे भी करता रहेगा। हम सबको इस महामारी में मिलकर लड़ना होगा।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता अवनीश अवस्थी, सुनील कुमार तिवारी, पंकज तिवारी, राम तिवारी, सुरेंद्र कुमार मित्तल, श्याम जी आदि ने अपने अपने विचार रखे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!