आम आदमी पार्टी शिक्षक प्रकोष्ठ की लखनऊ जिला कार्यकारणी का गठन, असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर बने जिलाध्यक्ष

विनोद कुमार पाल जिला महासचिव, प्रतिभा मौर्या व अनूप वर्मा जिला उपाध्यक्ष, उधम सिंह को जिला सचिव की जिम्मेदारी मिली

क्राइम रिव्यू

लखनऊ/ गोसाईंगंज। आप पार्टी के कार्यालय पर शनिवार को शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डी एन एन एस यादव व प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता की उपस्थिति में सर्वसम्मति से असिस्टेंट प्रोफेसर दिवाकर यादव को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ विनोद कुमार पाल को जिला महासचिव, प्रतिभा मौर्या व अनूप वर्मा को जिला उपाध्यक्ष, उधम सिंह को जिलासचिव, कार्तिकेय तिवारी, विश्वजीत मिश्रा, पी के मौर्या को सदस्य जिला कार्यकारिणी शिक्षक प्रकोष्ठ की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इस अवसर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर डी एन एन एस यादव कहा कि आम आदमी पार्टी देश और नागरिकों के विकास का माध्यम शिक्षा को मानती है। इसलिए पार्टी की प्राथमिकता शिक्षा, शिक्षक और शिक्षार्थी हैं। अच्छे विद्यालय, अच्छी शिक्षा और शिक्षकों के लिए पढ़ाने का अच्छा वातावरण और सुविधाएं देना सरकार का दायित्व है, जिसमे सभी सरकारें फेल रहीं हैं। इसके विपरीत आम आदमी पार्टी की केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में शिक्षा का एक गुणवत्तापूर्ण मॉडल पूरे विश्व को दिखाया है। शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव अजय गुप्ता ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि पार्टी सभी संघर्षरत शिक्षक संगठनों का विषयों के आधार पर समर्थन करती है और प्रदेश में आप की सरकार बनने पर प्रदेश के कुल बजट का 25% शिक्षा पर खर्च किया जाएगा। साथ ही कार्यक्रम को दुर्गेश चौधरी (प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ), नवनीत त्रिपाठी (प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ), आयूष मिश्रा (प्रदेश सचिव शिक्षक प्रकोष्ठ), अफ़रोज़ आलम ( जिला महासचिव, लखनऊ) ने भी संबोधित किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!