एपी आर्गनाइजेशन ने 51 महिलाओं का किया सम्मान
विश्व पर्यावरण दिवस पर हुआ आयोजन
![](https://www.crimereview.co.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220604-WA0071.jpg)
क्राइम रिव्यू
लखनऊ। एपी आर्गनाइजेशन द्वारा पर्यावरण दिवस के उपलक्ष में बुद्धा रिसर्च इंस्टिट्यूट गोमती नगर में पर्यावरण दिवस कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस अवसर पर अपने अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 51 महिलाओं का सम्मान किया गया।![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220604-WA0080.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220604-WA0080.jpg)
पर्यावरण दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने सेव अर्थ सेव स्वायल, सेव वाटर का संदेश दिया। संस्था द्वारा पौधारोपण तथा पौधों का वितरण भी अतिथियों और आये लोगों में किया गया।
कार्यक्रम की आयोजक आरती पाल ने कहा कि आने वाले समय में वह इस तरह के जागरूकता वाले कार्यक्रम करती रहेंगी। प्रकृति और समाज को बचाने में एपी आर्गनाइजेशन अपनी भूमिका सदैव निभाता रहेगा। आरती पाल ने कहा कि पौधे लगाना और उनके साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया पर सिर्फ पर्यावरण दिवस पर डालने से जागरूकता नही होगी बल्कि एक पौधे को वृक्ष बनने तक हमे जिम्मेदारी निभानी होगी तभी असल मे पर्यावरण दिवस साकार होगा।
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2022/06/IMG-20220604-WA0090.jpg)