कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक 10 जलाई को दिल्ली में

लखनऊ से व्यापारी नेता संजय गुप्ता समेत देश के कई राज्यों के प्रमुख व्यापारी नेता जुटेंगे

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। देश के व्यापारियों की वर्तमान समस्याओं, व्यापारिक मुद्दों पर चर्चा एवं उनके समाधान के लिए रणनीति बनाने हेतु देश के विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुख व्यापारी नेता 10 एवं 11 जुलाई को दिल्ली में जुटेंगे।
कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स के उत्तर प्रदेश के चेयरमैन संजय गुप्ता ने बताया वर्तमान में देश के व्यापारियों के सामने अनेक चुनौतियां हैं। उन चुनौतियों से निपटने के लिए ,देश के व्यापारिक हालातों पर चर्चा करने एवं उनके समाधान हेतु रणनीति बनाने के लिए कनफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स की दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली में आयोजित की गई है। संजय गुप्ता ने बताया कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में कोविड-19 के परिपेक्ष्य में देशभर में हुए लॉकडाउन से उपजी विपरीत आर्थिक परिस्थितियों एवं व्यापारिक हालातों पर चर्चा की जाएगी एवं उनके समाधान पर विचार विमर्श करते हुए व्यापारियों को आर्थिक संकट से उबारने अन्य समस्याओं के समाधान हेतु कार्य योजना तैयार की जाएगी।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!