कला शिविर एवं प्रदर्शनी का भव्य शुभारंभ

 राज्य ललित कला अकादमी एवं दुर्गा कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में शुरू हुआ आयोजन

क्राइम रिव्यू

लखनऊ । राज्य ललित कला अकादमी ( सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश) एवं दुर्गा कला केंद्र लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में ललित कला अकादमी के दीर्घा में चित्रकार शिविर का उद्घाटन सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर दुर्गा कला केन्द्र लखनऊ द्वारा आयोजित राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान प्रदर्शनी का भी शुभारंभ हुआ। जिसका उद्घाटन बृजेश पाठक ( कैबिनेट मंत्री विधायी न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा उत्तर प्रदेश सरकार) द्वारा किया गया। चित्रकार शिविर में 24 चित्रकारों भूपेंद्र कुमार अस्थाना, अंगद वर्मा, सारिका बाला मिश्रा, क्षमा द्विवेदी, अश्विनी प्रजापति, रीता मौर्या, अमित राजन वर्मा, आर एस शाक्या, उमेश सक्सेना, मोहम्मद शकील, डॉ कुमुद सिंह, प्रभाकर राय, डॉ राखी सैनी, प्रतिभा अवस्थी, राजु रंजन, अशोक शर्मा, सुनील सक्सेना, रंजना डीन, दीपा सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र प्रसाद, शिखा पांडेय, राजीव मिश्रा, पायल त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के अगले पड़ाव में स्व लीलावती देवी शुक्ल राष्ट्रीय कला एवं विज्ञान सम्मान 2021 का आयोजन हुआ। जिसमे राम महेश मिश्रा संस्थापक भाग्योदय फाउंडेशन, डॉ मृदुल शुक्ला, अनंदेश्वरी अवस्थी, आशुतोष पाठक, राजेन्द्र कुमार, सीता राम कश्यप, अमित दीक्षित, अतुल द्विवेदी, डॉ सन्तोष कुमार (वैज्ञानिक) सारिका बाला मिश्रा, भूपेंद्र कुमार अस्थाना, प्रो. पी के तिवारी, निधि तिवारी, सत्यभूषण वर्मा, अवनीश पाठक, मोहम्मद शकील, मुकेश चौरसिया, प्रो रविकांत को दिया गया।इस अवसर पर ललित कला अकादमी अध्यक्ष सीता राम कश्यप, राजेश त्रिपाठी ( पूर्व मंत्री ), मृदुल शुक्ला (पर्यावरण विद), राम महेश मिश्रा, संस्थापक अध्यक्ष अखिल भारतीय विज्ञान दल, श्री अतुल द्विवेदी युवा शाखा अध्यक्ष, अनंदेश्वरी अवस्थी ,श्रेयशी अवस्थी, भृगु नाथ शुक्ला (पार्षद)  उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!