कोरोना महामारी में जरूरतमन्दों की आशा की किरण बनी शर्वा फाउंडेशन

फाउंडेशन के सदस्य दिन रात निर्धन तथा संक्रमित लोगों भोजन समेत दूसरी आवश्यकताओ को कर रहे है पूरा

क्राइम रिव्यू
पुणे। राष्ट्र जब करोना वायरस की दूसरे लहर से जूझ रहा है, हमारे बीच ऐसे भी कुछ लोग हैं जो इन कठिन परिस्थितियों में भी कठिनाइयां झेलकर दूसरों की मदद करके संतोष महसूस कर रहे हैं। ऐसी ही एक संस्था है शर्वा फाउंडेशन। जिसके सदस्य पीड़ित जनता को दिन रात सहायता करने में तत्पर है। संस्था निर्धन तथा संक्रमित लोगों भोजन समेत दूसरी आवश्यकताओ को पूरी कर रही है।
संस्था की सदस्य रोशनी अग्रवाल ने बताया कि पुणे में अत्यंत कठिन परिस्थितियों के बीच 28 अप्रैल से कोरोना से संक्रमित लोगों व उनके तिमारदारों के अलावा दूसरे जरूरतमंद लोगों को भोजन के साथ अन्य मदद पहुंचाई जा रही है। यह सभी कार्य कुछ लोगों के दान से ही सम्भव हो रहा है। रोशनी ने बताया कि यह संस्था केवल एक वर्ष पूर्व ही जन्मी है, परन्तु अल्प समय में ही इस संस्था ने अपने अथक प्रयत्नों से पीड़ितों को हर प्रकार की सुविधा पहुंचाने में जुटी हुई है। यह समुदाय निर्धन, असहाय तथा ज़रूरत मन्द लोगों की सहायता करता है। संस्था ने अपनी अथक प्रयत्नों को प्रसार करते हुए जरूरमन्दों को अन्न, वस्त्र तथा आवास जैसी सुविधा भी प्रदान कर रही है।
यह प्रक्रिया केवल नगरों तक ही सीमित नहीं रही अपितु इस संस्था ने अपने कार्य क्षेत्र को महाराष्ट्र, दिल्ली, यू पी तथा जम्मू कश्मीर के गांव तक फैलाया है। अब लोगों में एक आशा की किरण देखने को मिल रही है।
आप भी कर सकते हैं मदद
यदि कोई संस्था या व्यक्ति शर्वा संस्था को कोई धनराशि देना चाहते हों तो वह संस्था के ईमेल [email protected] पर सम्पर्क कर सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!