जनसेवा के लिए जनता का आशीर्वाद जरूरी: कौशल किशोर

क्राइम रिव्यू
(मोहनलालगंज,सिसेंडी,
निगोहा,नगराम में जगह-जगह हुआ भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा का जोरदार स्वागत)

लखनऊ।

जनता से सीधा सवांद करने के लिये निकली भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा शुक्रवार को केन्द्रीय शहरी एवं आवास राज्यमंत्री कौशल किशोर के नेतृत्व मे मोहनलालगंज कस्बे के बस स्टाप पर पहुंची।जहाँ जन आशीर्वाद यात्रा का स्वागत करते हुये केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर का भाजपा मीडिया रिलेशन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी ने कार्यकर्ताओ संग माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।जिसके बाद केन्द्रीय मंत्री को लड्डूओ से तौला गया। जिला सयोंजक अशोक तिवारी,भाजपा नेता हंसराज,मुकेश द्विवेदी ने केन्द्रीय मंत्री को स्मृति स्वरूप भगवान गणेश की प्रतिमा भेट की।केंद्रीय मंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता राजनीति के क्षेत्र में जनसेवा के उद्देश्य से आते हैं। जनसेवा जनता के आशीर्वाद के बिना नहीं हो सकती है। इसी उद्देश्य से वह जन जन का आशीर्वाद लेने के लिए यात्रा कर रहे हैं। यात्रा में केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दे रहे हैं।वही कस्बे में ही वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद सिहं व मंडल अध्यक्ष सुधांशु सिहं की अगुवाई में भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओ ने केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया।जिसके बाद जन आशीर्वाद यात्रा का सिसेंडी में मडंल महामंत्री अजंनी शुक्ला,बिन्दौवा मे भाजपा नेता सतीश शुक्ला,मदाखेड़ा मदिंर पर ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,निगोहा में मंडल अध्यक्ष दीपू बाजपेयी,युवा मोर्चा के अध्यक्ष ललित सिहं,नगराम में मंडल अध्यक्ष श्याम प्यारी,भाजपा नेता संदीप शुक्ला(नीलू) सहित कार्यकर्ताओ ने जोरदार स्वागत किया।

केन्द्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक नगर बसो को झंडी दिखाकर रवाना….


केन्द्रीय मंत्री कौशल किशोर ने शुक्रवार को मोहनलालगंज बस स्टाप से दुबग्गा के लिये संचालित हुयी वातानुकूलित इलेक्ट्रॉनिक नगर बसो को रवाना किया।केन्द्रीय मंत्री ने इलेक्ट्रॉनिक बसो के अंदर जाकर उनमें दी जाने वाली सुविधाओ का जायजा भी लिया।ज्ञात हो क्षेत्रीय जनता की मांग पर केन्द्रीय मंत्री के प्रयास से ही मोहनलालगंज कस्बे से नगर बसो का संचालन शुरू हो सका है।इस मौके पर भाजपा मीडिया रिलेशन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक अशोक तिवारी,ब्लाक प्रमुख ओम प्रकाश शुक्ला,सुनील बाजपेयी, राज कुमार पांडे, देवी दत्त त्रिपाठी,शिव नारायण बाजपेयी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!