डॉ राजेन्द्र प्रसाद समाज के आदर्श और पथप्रदर्शक : बृजेश पाठक

अखिल भारतीय भोजपुरी समाज ने भोजपुरी दिवस के रूप में मनाई प्रथम राष्ट्रपति डॉ प्रसाद की जयंती

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज एवं अम्रपाली परिवार द्वारा भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद जी के 137 वां जयंती समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भोजपुरी दिवस के रूप में अम्रपाली अवध अपार्टमेंट, इंदिरा नगर में मनाया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक मंत्री विधि एवं न्याय के द्वारा उद्घाटन किया गया।कार्यक्रम में डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी में वक्ताओं ने डॉ प्रसाद के जीवन से जुड़े प्रसंगों पर विस्तार से प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक ने कहा कि डॉ. राजेन्द्र प्रसाद भारत के प्रथम राष्ट्रपति एवं महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे। उन्होंने भारतीय संविधान के निर्माण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया था। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने कहा कि डॉ राजेन्द्र बाबू समाज के आदर्श और पथप्रदर्शक हैं। ऐसे महान व्यक्ति राजनीति में विरले ही होते हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति ने जो आदर्श की सीमा तय किया वह आज भी एक नजीर है। निश्चित रूप से हम सभी को उनके दिखाए आदर्श पर चलने की जरूरत है। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भोजपुरी भोज, निःशुल्क कोविड टीकाकरण भी किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मुख्य अतिथि बृजेश पाठक व राघवेंद्र कुमार मिश्रा, अपर पुलिस उपायुक्त मध्य जोन को आरके त्यागी तथा ग्रीस सेठी द्वारा सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!