थप्पड़ का बदला लेने के लिए सपा कार्यकर्ता को मारी गई थी गोली

गुडम्बा इलाके में सपा कार्यकर्ता को गोली मारने का मामला, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। सपा कार्यकर्ता व कोटेदार रामप्रकाश यादव पर प्रधानी के चुनाव में वोट न देने पर आरोपी को थप्पड़ मारने व अपमानित करने के कारण गोली मारी गई थीं। गुडम्बा पुलिस ने फायर करने वाले मुख्य हमलावर को गिरफ्तार करके घटना का खुलासा कर दिया है। हमलावर के पास से घटना में प्रयुक्त तमंचा व कार भी बरामद हो गई है। वही फरार चार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।
इंस्पेक्टर गुड़म्बा फरीद अहमद ने बताया कि प्रधान चुनाव की रंजिश में ककडेहड़ी गांव में कोटेदार पर हुए फायरिंग के मामले के हमलावरों की तलाश में उपनिरीक्षक सतीश चंद्र मिश्रा फोर्स के साथ गस्त पर थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि गोलीकांड का मुख्य आरोपी इंदिरानगर से गढ़ी तिराहे की ओर आ रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। इसी बीच सिल्वर स्विफ्ट डिजायर कार से एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने घेराबंदी करके उसे दबोच लिया। युवक के पास से 315 बोर का तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ।
इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी की पहचान ककडेहड़ी निवासी अखिलेश कुमार यादव के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उसकी गांव में कम्प्यूटर मैकेनिक की दुकान है। प्रधानी के चुनाव में उसके द्वारा वोट नहीं देने पर रामप्रकाश यादव ने उसे व उसकी बहन को थप्पड़ मारा था और बराबर उसे अपमानित किया जाता था। अपमान का बदला लेने के लिए उसने अपने साथियों आकाश ठाकुर, आशुतोष सिंह उर्फ अंशू, कमल सिंह व आकाश का चाचा के साथ मिलकर हमला किया था। घटना की जानकारी रामशरण यादव को थी। उन्होंने ही मुझे घटना करने को कहा था।
यह थी घटना
ककडेहड़ी गांव निवासी रामप्रकाश यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता के साथ कोटेदार भी है। 5 मार्च को बुलेट से घर जाते समय कार सवार तीन लोगों ने उन पर फायरिंग की थी। जिसमे रामप्रकाश घायल हो गए थे। पुलिस ने उन्हें ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था। बेटे विवेक यादव ने प्रधानी के चुनावी रंजिश में हमला का आरोप लगाते हुए रामशरण व अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। इंस्पेक्टर ने बताया कि फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!