नगर निगम द्वारा कपूरथला, चांदगंज समेत कई बाजारों को सेनेटाइज किया गया

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास से अन्य बाजारों पर भी चलेगा सेनेटाइज का कार्य

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के प्रयास से नगर निगम द्वारा कपूरथला, चांदगंज, पुरनिया, अलीगंज, इंजीनियरिंग कॉलेज व जानकीपुरम के बाजारों को सेनेटाइज किया गया। सेनेटाइज का कार्य अन्य मार्केटो में काम लगातार चलता रहेगा।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे व सौरभ गोयल ने व्यापारियों से कहा कि अपने प्रतिष्ठानों को सेनेटाइज कराने के लिए सहयोग करें। प्रशासन व आपकी मदद के लिए संगठन के पदाधिकारी गाड़ी के साथ मौजूद हैं। 2 गज दूरी मास्क है जरूरी के साथ सावधानी बरतें। संगठन से लखनऊ जिला अध्यक्ष प्रदीप जयसवाल .गुड्डू भैया., जिला उपाध्यक्ष मणिकांत शुक्ला, उमेश रस्तोगी, दुर्गेश श्रीवास्तव, गौरव मिश्रा, नीरज गुप्ता इत्यादि पदाधिकारी गण ने सहयोग किया। संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की दुख की घड़ी में सहयोग करने के लिए नगर निगम का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!