नगर विकास मंत्री और महापौर ने जरूरतमंदों को किया भोजन वितरित

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ‘ गोपाल जी ‘ व महापौर ने चौक, घंटाघर स्थित नगर निगम जोन- 6 कार्यालय पर जरूरमंदों को राशन वितरित किया। 40 पैकेट कच्चा और 350 पका राशन जरूरतों में वितरित किया गया।

कच्चा और पका दोनों तरह का भोजन हुआ वितरित

नगर विकास मंत्री के आवाह्न पर स्थानीय व्यापारियों और अधिकारियों ने आपसी सहयोग से राशन की व्यवस्था की। जिसमें कच्चा और पका दोनों तरफ का भोजन शामिल किया गया था। लोग अपनी जरूरत के अनुसार भोजन ले सकते थे।

एक माह का दिया गया भोजन

पार्षद अनुराग मिश्रा ने बताया कि जरूरतमंदों को एक माह का राशन दिया गया है। जिसमें 5 किलो आटा, 3 किलो चावल, 1 किलो दाल, 1 किलो चीनी, आधा किलो तेल के अलावा आवश्यकतानुसार चाय की पत्ती, मसाला और नमक भी सम्मिलित हैं। उन्होंने बताया कि पके खाने की व्यवस्था नगर महापालिका की ओर से और कच्चे भोजन की व्यवस्था व्यापारियों ने आपस में मिलकर की थी।

भोजन की व्यवस्था में ये लोग थे शामिल

नगर निगम के अधिकारियों में नगर आयुक्त अजय द्विवेदी, जोन – 6 की जोनल अधिकारी प्रज्ञा सिंह, पार्षद अनुराग मिश्रा व व्यापारियों में आनंद रस्तोगी, उमेश पाटिल, सुरेश मिश्रा एवं श्रीकोनेश्वर मंदिर कमेटी के सदस्यों के सहयोग से कच्चे राशन की व्यवस्था की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!