नहर रोड उद्योग व्यापार मंडल इकाई का गठन

भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में संगठन के विस्तार पर चर्चा

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। भारतीय जन उद्योग व्यापार मंडल की सोमवार को नहर रोड स्थित एक लॉन पर हुई बैठक में नहर रोड इकाई के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। जिसमें अध्यक्ष विजय उपाध्याय, महामंत्री विजय यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष रोहित मिश्रा, कोषाध्यक्ष वीरेन्द्र शास्त्री, उपाध्यक्ष सुशील सिंह, अब्दुल शफ़ीक़, विजय गुप्ता, प्रशांत सिंह, संगठन मंत्री, आर के सिंह चौहान, जावेद आलम सिद्दीकी चुने गए। बैठक में बड़ी संख्या में व्यापारी शामिल हुये। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ तिवारी ने सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को बधाई दी। प्रदेश संरक्षक यस डी सिंह बैशवारा ने सभा को सम्बोधित करते हुए संगठन के महत्व एवं विस्तार पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री देवेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश मन्त्री/लखनऊ प्रभारी विनोद सिंह, प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंकज दीक्षित, प्रदेश कोषाध्यक्ष विवेक शुक्ला, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण मिश्रा, नगर अध्यक्ष विशाल रावत आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!