नीरा के सिर सजा तीज क्वीन का ताज
EditorAugust 11, 2021
![](https://www.crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0073.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0073.jpg)
लखनऊ। अनुभूति वीमेंस क्लब की ओर से बुधवार को रिंग रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में हरियाली उत्सव तीज धूमधाम से मनाया गया। भारतीय परिधानों में सजी महिलाओं ने सावन और हरियाणवी गीतों पर जमकर धमाल मचाया। इसके अलावा प्रतिभागियों ने रैंप व कैट वॉक पर प्रस्तुति देकर वाहवाही बटोरी।
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0066.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0057.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0056.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0072.jpg)
आयोजक स्नेहलता ने बताया कि नीरा मौर्या को तीज क्वीन चुना गया। इसके साथ ही मीना फर्स्ट और अनुजा श्रीवास्तव सेकंड रनरअप रही। इसके अलावा सर्व सम्मति से हरियाली तीज क्वीन आशा सिंह को चुना गया। क्वीन नीरा मौर्या ने कहा कि तीज महिलाओं का पर्व है, यह हमें खुशहाली और अपने संस्कारों से जोड़ता है। कार्यक्रम में प्रेमा बनोला, मंजू यादव, पूनम मित्तल, मीनाक्षी, पूर्णिमा, प्रीति, सुमन, सीमा, रजनी और इंदु का विशेष योगदान रहा। संचालन मोहित अवस्थी ने किया।
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0053.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0059.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0071.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0062.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0058.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/08/IMG-20210811-WA0060.jpg)