नृत्य नाटिका में रामायण के प्रसंगों की जीवंत प्रस्तुति

रुद्रकला अकादमी एवं संगीत नाट्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में रामायण नृत्य नाटिका का आयोजन

क्राइम रिव्यू
लखनऊ। रुद्रकला अकादमी एवं संगीत नाट्य अकादमी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नृत्य नाटिका में कलाकारों ने पवित्र महाग्रन्थ रामायण के सातों कांड का नृत्य संगीत एवं भाव भंगिमा के माध्यम से सजीव चित्रण किया। कलाकारों की प्रस्तुतियों को देख सभागार में उपस्थित दर्शक मंत्र मुग्ध हो गए। संत गाडगे जी महाराज प्रेक्षागृह (संगीत नाट्य अकैडमी) में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर संयुक्ता भाटिया व बस्ती सांसद हरीश दिवेदी व लखनऊ कैंट विधायक सुरेश तिवारी ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर व दीप प्रज्वलित किया।
रुद्रकला अकादमी की निर्देशक निधि तिवारी व कार्यक्रम संयोजिका रागिनी श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत अंगवस्त्र व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद रुद्रकला अकादमी कलाकारों द्वारा पवित्र महाग्रन्थ रामायण के सातों कांड का नृत्य संगीत एवं भाव भंगिमा के माध्यम से सजीव चित्रण किया गया। इस नृत्य नाटिका में राम के किरदार में गोविंद यादव, लक्ष्मण के साक्षी बत्रा, सीता के तनिष्का पांडे, रावण की भूमिका में गुलाब सिंह व हनुमान के किरदार में जीतू राजपूत ने प्रभावशाली प्रस्तुति दी। वही दशरथ के किरदार में उर्वशी शुक्ला के साथ ही साथ वंशिका, अन्वेषा, विशु, सनी राजपूत लव कुश आयुष दिव्यांश आयुष और परी गुप्ता अलग अलग रामायण के किरदार को सजीव प्रस्तुत किया।

वही नृत्य नाटिका के शास्त्रीय नृत्य को अंशिका, वंशिका, पर्णिका, आयुसी, इशिका, ऐश्वर्या, दिया, दिव्यांशी, खुशी येशु, वर्षा, आस्था और ईशु ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का सफ़ल संचालन बिंदु जैन ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!