पिंक लेटर बॉक्स से मिलेगी महिलाओं को मदद

 लखनऊ। घर या ऑफिस में उत्पीड़न झेल रही महिलाओं की मदद के लिए विरांगना संस्था ने एक मुहिम शुरू की है। इसके लिए संस्था की ओर से शहर भर में स्कूल, कॉलेज व मॉल आदि सार्वजनिक जगहों पर पिंक लेटर बॉक्स लगाए जाएंगे। रविवार को इसकी शुरुआत गोमतीनगर स्थित एक निजी सैलून से की गई। इस मौके पर मौजूद विरांगना संस्था के फाउंडर विशाल कश्यम ने बताया कि इस लेटर बॉक्स के जरिए शिकायत करने वाली महिलाओं की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। संस्था के सदस्य शिकायत का संज्ञान लेकर कानूनी तरीके से निस्तारण कराएंगे। विशाल कश्यप ने बताया कि यह अभियान उनकी संस्था की ओर से पूरे देश मे चलाया जा रहा है। इस मौके पर संस्था के लखनऊ प्रभारी प्रेरणा कपूर, आरती श्रीवास्तव, सारिका श्रीवास्तव, अन्नू सिंह व निशीथ कपूर प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!