पिनाकिन वेलफेयर फाउंडेशन ने राशन व मास्क बांट लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया
संस्था ने करोना के पीक समय में कई गम्भीर मरीज़ों को अस्पतालों में भर्ती कराकर बचाई जान
![](https://www.crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210620-WA0051.jpg)
क्राइम रिव्यू
लखनऊ। पिनाकिन वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा रविवार को इंदिरानगर में ज़रूरतमंदो को राशन सामग्री व मास्क का वितरण किया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया।
फ़ाउंडेशन की चेयरमैन व वरिष्ठ समाजसेवी कोमल शुक्ला( एडवोकेट) ने बताया कि संस्था कोरोना महामारी में भी लगातार जरूरतमंदो को चावल, दाल, सब्ज़ी, तेल, आटा, नमक, मसाला के साथ साथ भोजन की पैकेट व मास्क का वितरण कर रही है। जिससे गरीबों व ज़रूरतमंदो को किसी प्रकार की कोई तकलीफ़ न हो। संस्था ने करोना के पीक समय में कई गम्भीर मरीज़ों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराकर उनकी जान भी बचायी है।
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210620-WA0049.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210620-WA0048.jpg)
![](https://crimereview.co.in/wp-content/uploads/2021/06/IMG-20210620-WA0049.jpg)
राशन वितरण के दौरान राममिलन अवस्थी, गौरव अवस्थी, दिनेश शुक्ला, किरन अवस्थी, प्रियंका शुक्ला, परवीन शुक्ला, अनुभव अवस्थी, ख़ुशी, प्रबल आदि संस्था के सदस्य उपस्थित रहे।