प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेन्द्र प्रसाद की 137 वीं जयंती भोजपुरी दिवस के रूप में मनाएगा भोजपुरी समाज

तीन दिसम्बर को होगा, विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम, कवि सम्मेलन, निःशुल्क कोविड टीकाकरण एवं सम्मान समारोह का होगा आयोजन

क्राइम रिव्यू

लखनऊ। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के नेतृत्व में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद जी के 137 वां जयंती भोजपुरी दिवस के रूप में मनाएगा। यह आयोजन तीन दिसम्बर को अम्रपाली अवध अपार्टमेंट (निकट एचएएल) अयोध्या रोड इंदिरा नगर में किया जाएगा।

भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय ने बताया कि इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बृजेश पाठक मंत्री विधि एवं न्याय के द्वारा उद्घाटन प्रातः 11:30 किया जायेगा। कार्यक्रम में डाक्टर राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन पर आधारित विचार गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्य क्रम कवि सम्मेलन, भोजपुरी भोज, निःशुल्क कोविड टीकाकरण एवं सम्मान समारोह का आयोजन भी किया गया है। अखिल भारतीय भोजपुरी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रभुनाथ राय के द्वारा समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को डाक्टर राजेन्द्र प्रसाद सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।कोविड टीकाकरण का उद्घाटन जिलाअधिकारी लखनऊ श्री अभिषेक प्रकाश के द्वारा प्रातः 10बजे किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!