प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी जन संघ पार्टी

क्राइम रिव्यू
 लखनऊ। आगामी विधानसभा चुनाव 2022 में जन संघ पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतरेगी। इसकी जानकारी सोमवार को प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयेंद्र सिंह ने दी। जयेंद्र ने कहा कि आज सरकारी तंत्र आम जन की समस्यों से दूर निजी स्वार्थ पर चल रहा  है। जन संघ पार्टी प्रदेश में स्वच्छ छवि और सेवा की भावना रखने वाले युवाओ और अन्य नागरिकों के साथ एक अनुक्रियाशील और उत्तरदाई सरकार के गठन के लिए प्रतिबद्ध है। जन संघ का मुख्य उद्देश्य  राष्ट्रवाद और राष्ट्रहित की भावना है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी प्रदेश प्रभारी अनिल नायक, उपाध्यक्ष उमेश कुमार, महासचिव महेश चंद शर्मा, सचिव तेज बहादुर, चुनाव प्रभारी नरेश राणा व अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!