बच्चों को कोरोना से बचाव के बताए उपाय

फैजुल्लागंज में सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने किया जागरूक

लखनऊ। फैजुल्लागंज के गायत्रीनगर में मंगलवार को सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बच्चों को कोरोना से बचाव के उपाय बताते हुए उन्हें जागरूक किया।
ममता त्रिपाठी ने बताया कि जैसा कि अभी तक जानकारी में आ रहा है कि कोरोना की तीसरी लहर बच्चों के लिए घातक है। लिहाजा उनकी संस्था बाल महिला सेवा संगठन की ओर से बच्चों को जागरूक करने के अभियान की मंगलवार से शुरुआत की गई है। पहले दिन अलग-अलग समूहों में 100 बच्चों को जागरूक करने के साथ ही उन्हें बिस्कुट और चॉकलेट बांटे गए। इस मौके पर संगठन के पदाधिकारी मुरली प्रसाद वर्मा व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!